विज्ञापन

दिल्ली के इस अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बंपर सैलरी वाली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

दिल्ली के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (SRHCH) ने रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया और सर्जरी समेत विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 12 खाली पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 67,700 से 2,08,700 प्रति माह तक सैलरी मिलेगी.

दिल्ली के इस अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बंपर सैलरी वाली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी.

Jobs Sarkari 2026 : मेडिकल फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसीएच) ने अपने अलद-अलग विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 12 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. एसआरएचसीएच (SRHCH) की ओर से जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें एनेस्थीसिया में 2, रेडियोलॉजी में 4, ऑर्थोपेडिक्स में 2, ऑब्स एंड गाइनी में 1, सर्जरी में 2 और पैथोलॉजी में 1 पद शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन पदों के लिए योग्यता, सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस क्या है. 

क्या चाहिए योग्यता

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा और दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन (रेजिडेंसी स्कीम के अनुसार) होना चाहिए.

वहीं, सीनियर रेजिडेंट के इन पदों के लिए अगर पीजी कैंडिडेट उपलब्ध नहीं हों, तो ऐसे कैंडिडेट्स पर भी एड-हॉक आधार पर नियुक्ति के लिए विचार किया जा सकता है, जिनके पास एमबीबीएस के साथ दो साल का अनुभव हो (जिसमें संबंधित/समकक्ष विभाग/स्पेशियलिटी में कम से कम एक साल का अनुभव किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पताल/संस्थान से हो), बशर्ते वे अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों.

आयु सीमा

एप्लिकेंट की अधिकतम आयु 45 साल तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी. वहीं, रिजर्वड कैंडिडेट्स से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कहां होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

सनाचार एजेंसी आईएनएस के अनुसार, वॉक-इन-इंटरव्यू अक्टूबर-2026 के महीने में हर सोमवार से शुक्रवार तक (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) 'सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसीएच) के कॉन्फ्रेंस रूम (कमरा नंबर 103)' में सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. ऐसे में जो इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजनल और फोटोकॉपी साथ ले जाने की सलाह दी गई है.

कैसे होगा सिलेक्शन 

सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर योग्य कैंडिडेट्स का सिलेक्शन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच मंथली होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एसआरएचसीएच की ओर से यह नियुक्ति पूरी तरह से एड-हॉक (अस्थायी) आधार पर 89 दिनों की अवधि के लिए या नियमित उम्मीदवार के शामिल होने तक (जो भी पहले हो) होगी. इसे अधिकतम तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है, बशर्ते कि सेवा संतोषजनक पाई जाए.

यह भी पढ़ें- SSC GD में पास होने के बाद अब आगे क्या होगा? ये रहा पूरा प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com