सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तहत काम करने वाला सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) नई दिल्ली ने नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. यह संस्थान देश का एक बड़ा और मशहूर रिसर्च इंस्टीट्यूट है. यहां नौकरी मिलना सम्मान की बात मानी जाती है और करियर के लिए भी बहुत अच्छा मौका होता है. इच्छुक उम्मीदवार तय तारीखों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी, 2026 से शुरू होगी और 23 फरवरी, 2026 तक चलेगी. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है. परीक्षा की तारीख बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर बताई जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे.
कुल पद और पोस्ट डिटेल (Total Posts and Vacancy Details)
- इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 पद भरे जाएंगे.
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 1 पद
- सिक्योरिटी असिस्टेंट / वॉच एंड वार्ड – 1 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) – 10 पद
आयु सीमा (Age Limit)
- आयु की गणना 23 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर: 18 से 30 वर्ष
- सिक्योरिटी असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
MTS: 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और ट्रांसलेशन का डिप्लोमा या एक्सपीरियस जरूरी है.
- सिक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवार, जिन्हें सुरक्षा कार्य का अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं.
- MTS पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना होगा.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
उम्मीदवारों को CSIR CRRI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे. फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो रिसर्च इंस्टीट्यूट में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. सही योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी समय पर आवेदन जरूर करें.
ध्यान दें अन्य सभी जरूरी शर्तों की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. सभी डिटेल जानने के बाद ही आवेदन फॉर्म भरें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं