विज्ञापन

CTET पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी, पेपर का पैटर्न क्या होता है और पास होने के बाद कहां मिलती है नौकरी

CTET 2026 में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ सिलेबस ही नहीं, बल्कि पासिंग मार्क्स और परीक्षा पैटर्न की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए. सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन के जरिए इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है.

CTET पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी, पेपर का पैटर्न क्या होता है और पास होने के बाद कहां मिलती है नौकरी
CTET 2026 परीक्षा अब 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी.

CTET Qualify Kaise Kare : अगर आप CTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ पढ़ाई करना काफी नहीं है. आपको यह भी पता होना चाहिए कि एग्जाम पैटर्न क्या है, पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए और CTET क्वालिफाई करने के बाद आगे क्या करियर ऑप्शन है. हाल ही में CBSE ने CTET 2026 की नई डेट्स जारी की हैं, जिसके बाद लाखों उम्मीदवार अपनी स्ट्रेटजी तैयार करने में जुटे हैं. तो चलिए जानते हैं, इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स....

CTET में कितने पेपर होते हैं?

CTET परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की जाती है.

  • पेपर-1

 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए.

  • पेपर-2

कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के के लिए.

जो उम्मीदवार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तर पर पढ़ाना चाहते हैं, वे दोनों पेपर भी दे सकते हैं.

परीक्षा का पैटर्न क्या है?

CTET के प्रत्येक पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न 1 नंबर का होता है. यानी कुल पेपर 150 नंबर का होता है.

इस परीक्षा की खास बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती. 

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

CTET में सिर्फ परीक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है. कैंडिडेट्स को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक भी हासिल करने होते हैं.

  • सामान्य (General) वर्ग को 90 नंबर यानी 60% लाना जरूरी है
  • SC/ST वर्ग कैटेगरी के लिए 82 नंबर यानी 55% लाना जरूरी है

इन नंबरों को प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स CTET क्वालिफाई माने जाते हैं.

CTET पास करने के बाद क्या होगा?

कई उम्मीदवारों को लगता है कि CTET पास करते ही नौकरी मिल जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. CTET एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है.

CTET क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार इन संस्थानों में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • केंद्रीय विद्यालय (KVS)
  • जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)
  • केंद्रीय सरकार के अन्य स्कूल
  • CTET स्कोर स्वीकार करने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थान

हालांकि किसी भी भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित पद की सभी शैक्षणिक और अन्य योग्याताओं को पूरा करना होगा.

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब होगी जारी

CTET 2026 परीक्षा अब 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब दो दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे में कैंडिडेट्स को रेग्यूलर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- UPSSSC JE Recruitment 2026: एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में JE के 134 पदों पर भर्ती, 25 रुपये में करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com