विज्ञापन

UPSSSC JE Recruitment 2026: एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में JE के 134 पदों पर भर्ती, 25 रुपये में करें अप्लाई

UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है और चयन UP PET 2025, मुख्य परीक्षा व मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

UPSSSC JE Recruitment 2026: एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में JE के 134 पदों पर भर्ती, 25 रुपये में करें अप्लाई
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें.

Sarkari Naukri 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 134 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रॉसेस 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. कृषि विभाग के जूनियर इंजीनियर पदों के लिए अप्लाई करने के लिए क्या चाहिए योग्यता, किस कैटगरी के लिए कितनी पद हैं और आवेदन फीस क्या होगी, ये सारी जानकारी हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं. 

UPSSSC JE Recruitment 2026: क्या चाहिए योग्यता

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है. 

बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में सुधार (करेक्शन) 14 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

कुल 134 पदों में से 54 पद सामान्य वर्ग, 13 पद ईडब्ल्यूएस, 43 पद ओबीसी, 23 पद एससी और 1 पद एसटी वर्ग के लिए रिजर्व किए गए हैं.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगी

सिलेक्शन प्रोसेस कई स्टेप्स में पूरी होगी-

सबसे पहले UP PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद मेन एग्जाम आयोजित होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL विवाद: 'अगर परीक्षा गलत थी तो जांच के बाद आगे क्यों बढ़ी?' सरकार के फैसले पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com