विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली हैं भर्तियां, 16 अप्रैल तक है आवेदन करने का मौका

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक होगा, उसपर क्लिक कर दें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों भर दें. साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड कर दें. 

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली हैं भर्तियां, 16 अप्रैल तक है आवेदन करने का मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर भर्ती निकाली.

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू) ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों नौकरी निकाली है. सीएसयू की और से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 144 पदों पर भर्ती करनी है. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई है. जो कि पूरे एक महीने यानी 16 अप्रैल तक चलेगी. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें हर महीने 18,000 से 2,18,200 रुपये की वेतन मिलेगी. सीएसयू ने जिन नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती निकाली हैं, उनकी जानकारी इस प्रकार है-

  1. रजिस्ट्रार के 1 पद
  2. लाइब्रेरी असिस्टेंट के 1 पद
  3. ड्राइवर के 1 पद
  4. असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद
  5. सिस्टम एनालिस्ट के 3 पद
  6. नर्सिंग ऑफिसर के 3 पद
  7. गेस्ट हाउस मैनेजर के 3 पद
  8. जूनियर इंजीनियर के 3 पद
  9. पर्सनल असिस्टेंट के 3 पद
  10. टेक्निकल असिस्टेंट (शिक्षाशास्त्र/एजुकेशन लैब) के 3 पद
  11. मेडिकल अटेंडेंट/ड्रेसर के 3 पद
  12. प्रोफेशनल असिस्टेंट के 4 पद
  13. टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर लैब) के 4 पद
  14. लाइब्रेरी अटेंडेंट के 8 पद
  15. स्टेनोग्राफर के 8 पद 
  16. असिस्टेंट के 10 पद
  17. सेक्शन ऑफिसर के 11 पद
  18. अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के 16 पद
  19. मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 22 पद
  20. लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 35 पद

कौन कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान/यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार 10वीं/12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री बीई/बीटेक/एमई/एमटेक में होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- NII में कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर निकली वैकेंसी, 9 अप्रैल है आवेदन करने की आखिरी तारीख

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, स्किल टेस्ट/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक होगा, उसपर क्लिक कर दें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों भर दें. साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड कर दें. 

इसके अलावा उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 15 दिनों के भीतर एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी और सभी सहायक दस्तावेज "रजिस्ट्रार पद के लिए: कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058" और "अन्य सभी पदों के लिए: रजिस्ट्रार, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, 56-57, इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058" पर पोस्ट भी कर दें.

ये भी पढ़ें- जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर समेत 42 पदों पर निकली वैकेंसी, 13 अप्रैल तक करें आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSU Central Sanskrit University Recruitment Non-teaching Posts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com