विज्ञापन

NII में कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर निकली वैकेंसी, 9 अप्रैल है आवेदन करने की आखिरी तारीख

कंसल्टेंट के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा अधिकमत  55 साल की है. वहीं यंग प्रोफेशनल के लिए आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

NII में कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों पर निकली वैकेंसी, 9 अप्रैल है आवेदन करने की आखिरी तारीख
ऑफलाइन मोड के जरिए ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा. 

र्नेमशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ इम्यूनोलॉजी (एनआईआई) ने  कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के 2 पदों पर भर्ती निकाली हैं. नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ इम्यूनोलॉजी की और से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफलाइन मोड के जरिए ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा.  आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है. इन पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पा स मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री बीई/बीटेक/बीफार्म/पीजीडी/पीएचडी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होगी.इसी के साथ ही काम अनुभव होना भी जरूरी है.

क्या है आयु सीमा

कंसल्टेंट के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा अधिकमत  55 साल की है. वहीं यंग प्रोफेशनल के लिए आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

डायरेक्ट इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. यानी किसी भी तरह की लिखित परीक्षा से गुजरना नहीं होगा. वहीं जिनका चयन इन पदों के लिए होगा. उन्हें हर महीने 60,000 से 80,000 रुपये सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर समेत 42 पदों पर निकली वैकेंसी, 13 अप्रैल तक करें आवेदन

क्या है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर संबंधित पद से जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक होगा. उसपर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें.  उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें. साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच कर दें. इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर नीचे बताए गए पत्ते पर भेज दें.

याद रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आवेदन शुल्क का भुगतान भी करवा होगा. जो कि ऑनलाइन मोड में ही होगा. जनरल/ओबीसी को 200 रुपए शु्ल्क के तौर पर देने होंगे. वहीं, एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है.

'निदेशक, राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान, अरुणा आसफ, अली मार्ग, नई दिल्ली-110067' 

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NII Recruitment, Consultant And Young Job, Recruitment Professional Posts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com