विज्ञापन

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर समेत 42 पदों पर निकली वैकेंसी, 13 अप्रैल तक करें आवेदन

आवेदन की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है. इसलिए उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म समय पर भर दें. एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा. जनरल/ओबीसी के लिए ये शुल्क 1500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 750 रुपए है.

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर समेत 42 पदों पर निकली वैकेंसी, 13 अप्रैल तक करें आवेदन
प्रोफेसर के 8 पदों पर भर्ती निकली है.

जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में प्रोफेसर समेत विभिन्न 42 पदों पर भर्ती निकली है. जेएमआई की और से भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. जिसके अनुसार आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड के जरिए होगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 13 अप्रैल तक चलेगी. जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो समय रहते फॉर्म जमा करवा दें. जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किया जा सकेगा.

इन पदों पर निकली है भर्ती

जेएमआई की और से जिन 42 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उसकी जानकारी इस प्रकार है-

  1. प्रोफेसर के 8 पदों पर भर्ती निकली है.
  2. असोसिएट प्रोफेसर के 12 पदों पर भर्ती निकली है.
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्की निकली है.

कौन कर सकते हैं आवेदन

  • इन पदों के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार मास्टर डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए.
  • पीएचडी डिग्री, एनईटी/एसएलईटी/एसईटी रीसर्च पब्लिकेशन और टीचिंग/रीसर्च अनुभव होना चाहिए.
  • कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है.

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जिनका चयन होगा उन्हें हर  महीने सैलरी के तौर पर  57,700 से 2,18,200 रुपए के बीच मिलेगा.

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है. इसलिए उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म समय पर भर दें. याद रखें की एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को शुल्क का भुगतान भी करना होगा. जनरल/ओबीसी के लिए ये शुल्क 1500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 750 रुपए है. वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें- SSB में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के 1060 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास हाथ से जाने न दें मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia Islamia Recruitment, Jamia Millia Islamia Professor Job, Jamia Millia Islamia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com