How to Decide Career: प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद या उसी दौरान छात्र और उनके अभिभावक इस बात को लेकर चिंतित नजर आते हैं कि जीवन में सक्सेसफुल बनने के लिए कौन से विकल्प का चुनाव करना सही रहेगा. उनके दिमाग में तरह-तरह के सवाल, डर और घबराहट के साथ कई अन्य चीजें आती हैं. करियर विकल्प का चुनाव करते समय जो सबसे बड़ी बात होती है वो है कि कहीं हमारा लिया हुआ फैसला गलत साबित न हो जाए और बाद में पछताना न पड़े. आप इन चीजों से परेशान न हों इसलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे करियर के बारे में फैसला लेना आपके लिए थोड़ा आसान हो जाएगा.
Success Tips: इन आदतों की वजह से जीवन में कभी नहीं हो पाएंगे सक्सेस, आज ही बना लें दुरी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने हित का सोचें - आप जीवन में जो भी बनना चाहते हैं बन सकते हैं, लेकिन अंतिम उद्देश्य तो पैसा कमाना और अपने परिवार को खुश रखना ही होता है. इसलिए आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि अपनी पसंद के अनुसार करियर का चुनाव करना एक बेहतर विकल्प होता है. इसमें आपके आगे बढ़ने की संभावना अधिक होती है.
अपनी पसंद पर विचार करें - आपको सबसे पहले अपने पसंद के बारे में सोचना चाहिए. आपकी इच्छा कौन सी जॉब करने की है, आप किस तरह के काम को करना पसंद करते हैं, ये सारी बातें जानने के बाद निर्णय लेने से सक्सेस जरूर मिलेगी. कई बार ऐसा होता है जब काम के दौरान लोग अपने काम से ऊब जाते हैं और उसे बीच में ही छोड़ देते हैं. इसलिए जरूरी है कि अपनी रुचियों के अनुसार निर्णय बनाएं.
इस तस्वीर में छिपा है आपके अंदर के लीडर क्वालिटी का राज़, जानें कैसे
पसंद की एक लिस्ट बनाएं - आपको जो भी काम करना पसंद है या जिसे करने में आपको मजा आता है और आप उस काम को घंटो तक बिना थके कर सकते हैं. ऐसे काम की एक लिस्ट बनाएं जिसमे कई तरह के काम हों, इसके बाद इसमें उपलब्ध विकल्पों के आधार पर आप अपनी जरूरतों को देखते हुए निर्णय ले सकते हैं कि आप किस जॉब या किस प्रोफाइल के लिए फिट बैठते है.
किताब पढ़ने से सिर्फ नॉलेज ही नहीं बढ़ती, होते हैं कमाल के फायदे जानकर उड़ जाएंगे होश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं