विज्ञापन

लोको पायलट से लेकर TTE तक, रेलवे में किसे कितनी मिलती है सैलरी?

Salary in Indian Railway : भारतीय रेलवे में लोको पायलट, टीटीई, टीसी, स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन, इंजीनियर और आरपीएफ जैसे पदों पर बेहतर सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं. जानिए किस पद की शुरुआती सैलरी कितनी है और जिम्मेदारियां क्या हैं.

लोको पायलट से लेकर TTE तक, रेलवे में किसे कितनी मिलती है सैलरी?
रेलवे की नौकरियों में कितनी मिलती है सैलरी

Salary in Indian Railway : भारतीय रेलवे देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी मुहैया कराने वाले उपक्रम (सरकारी संस्था) में से एक है. हर साल लाखों युवा रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, क्योंकि यहां न केवल बेहतर सैलरी मिलती है, बल्कि सुरक्षा, अलाउंस, पेंशन (लागू नियमों के अनुसार), मेडिकल सुविधाएं और प्रमोशन के अच्छे अवसर भी उपलब्ध होते हैं. हालांकि, रेलवे में अलग-अलग पदों के अनुसार सैलरी और जिम्मेदारियां भी अलग होती हैं. लोको पायलट, टीटीई, टीसी, स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन, इंजीनियर और आरपीएफ कर्मियों की सैलरी उनके पे लेवल, अनुभव और पोस्टिंग के आधार पर तय होती है. आइए जानते हैं कि रेलवे के प्रमुख पदों पर कर्मचारियों को कितनी सैलरी मिलती है - 

लोको पायलट 

लोको पायलट के कंधों पर ट्रेन को चलाने की जिम्मेदारी होती है. असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की बेसिक सैलरी आमतौर पर 19,900 रुपए प्रति महीना से शुरू होती है. अनुभव और प्रमोशन के बाद सीनियर लोको पायलट की मंथली सैलरी 60,000 से 1 लाख रुपए या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है. इस दौरान नाइट ड्यूटी, रनिंग अलाउंस और दूसरे अलाउंस इनकम में इजाफा करते हैं. 

टीटीई 

टीटीई (Travelling Ticket Examiner) का काम यात्रा के दौरान यात्रियों के टिकट को चेक करना और सीट अलॉटमेंट से जुड़े मामलों को संभालना होता है. इस पद पर शुरुआती बेसिक सैलरी आमतौर पर 21,700 रुपए होती है. महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), मकान किराया भत्ता (HRA) और दूसरी सुविधाओं के साथ कुल मंथली सैलरी लगभग 35,000 से 55,000 रुपए या उससे ज्यादा हो सकती है.

टीसी 

टिकट कलेक्टर (TC) रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग और बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करते हैं. इस पद की शुरुआती बेसिक सैलरी भी लगभग 21,700 रुपए प्रति महीना होती है. अनुभव बढ़ने के साथ सैलरी में इजाफा और प्रमोशन के अवसर भी बढ़ते हैं.

स्टेशन मास्टर 

स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन के ऑपरेशन्स, ट्रेन मूवमेंट, सिग्नलिंग और यात्रियों की सुविधाओं की निगरानी करते हैं. इस पद की शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपए होती है. सभी अलाउंस को जोड़ने के बाद कुल मंथली सैलरी आमतौर पर 55,000 से 80,000 रुपए या इससे ज्यादा हो सकती है. 

टेक्नीशियन और इंजीनियर

रेलवे के टेक्नीशियन ट्रैक, इंजन, सिग्नलिंग और दूसरे टेक्निकल टूल्स की देखभाल करते हैं. टेक्नीशियन ग्रेड-III की शुरुआती बेसिक सैलरी 19,900 रुपए से शुरू होती है. वहीं, जूनियर इंजीनियर (JE) की बेसिक सैलरी 35,400 रुपए होती है. अनुभव और प्रमोशन के साथ उनकी सैलरी 60,000 से 1 लाख रुपए प्रति महीना तक पहुंच सकती है.

आरपीएफ 

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रेलवे परिसरों, यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है. आरपीएफ कांस्टेबल की शुरुआती बेसिक सैलरी 21,700 रुपए होती है, जबकि सब-इंस्पेक्टर (SI) की बेसिक सैलरी 35,400 रुपए से शुरू होती है. अलाउंस सहित पद और तैनाती के अनुसार सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - किन अग्निवीरों को 4 साल बाद घर भेज दिया जाता है? जानें क्या है निकाले जाने का क्राइटेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salary In Indian Railway, Salary In Indian Railways Post Wise, Indian Railway Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com