BSUSC Recruitment 2026 : बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों में संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक पद पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. विभाग ने रिक्रूटमेंट प्रोसेस को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय आवंटन से लेकर कॉलेज ज्वाइनिंग तक की डेट का एलान कर दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा शेड्यूल.
क्या है पूरा शेड्यूल
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की वेबसाइट पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को आवंटित विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद 4 अगस्त 2026 को कैंडिडेट्स को अपने आवंटित विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेजों की प्राथमिकता (College Preference) ऑनलाइन भरनी होगी. इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर स्पेशल लिंक उपलब्ध कराया जाएगा.
7 अगस्त 2026 को सेलेक्टेड को अलॉटेड विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन (Document Verification) कराना होगा और ज्वाइनिंग से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
वहीं, 10 अगस्त 2026 को संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित कॉलेज में अभ्यर्थियों को योगदान (Joining) देना होगा.
वेबसाइट करते रहें चेक
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से उच्च शिक्षा विभाग और बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी नए निर्देश या अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके.
विभाग ने अभ्यर्थियों से सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने को भी कहा है.
यह भी पढ़ें- पटना यूनिवर्सिटी LLB एंट्रेंस एग्जाम में हंगामा, परीक्षा के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Question Paper
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं