विज्ञापन

UP के बागपत में कल लगेगा बड़ा Rojgar Mela, 80 कंपनियां देंगी 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी, जानें सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को 13,580 से लेकर 48,000 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा. सिलेक्शन प्रोसेस सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी.

UP के बागपत में कल लगेगा बड़ा Rojgar Mela, 80 कंपनियां देंगी 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी, जानें सैलरी
इस मेले में होने वाली पूरी भर्ती प्रक्रिया एकदम साफ-सुथरी और पारदर्शी होगी.

 अगर आप भी काफी समय से एक अच्छी जॉब की तलाश में हैं और निजी क्षेत्र (private sector) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए ही है. उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत कल यानी 11 जून को बागपत में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस मेले के जरिए युवाओं को रोजगार की एक नई उड़ान मिलने वाली है. तो बिना देर किए आइए जानते हैं कितनी कंपनियां आ रही हैं, कैसे होगा सिलेकेश्न और कितनी मिलेगी सैलरी. 

80 बड़ी कंपनियां ले रही हैं हिस्सा

इस बड़े रोजगार मेले में कुल 80 प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेने आ रही हैं. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़ी हैं, जिससे युवाओं को अपनी पढ़ाई और हुनर के हिसाब से सही नौकरी चुनने का मौका मिलेगा. प्रशासन ने इस मेले को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 1,008 युवाओं को सीधे ऑफर लेटर थमाए जाएंगे. यानी मेले में ही आपका सिलेक्शन तय हो सकता है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

 मेले में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को उनकी पोस्ट और अनुभव के आधार पर बेहतरीन सैलरी पैकेज दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, यहां न्यूनतम वेतन 13,580 प्रति माह से शुरू होकर 48,000 प्रति माह तक जाएगा. 

सलेक्शन का क्या है तरीका?

इस मेले में होने वाली पूरी भर्ती प्रक्रिया एकदम साफ-सुथरी और पारदर्शी होगी. पूरी चयन प्रक्रिया सेवायोजन पोर्टल के जरिए की जाएगी. इसका मतलब है कि केवल आपकी योग्यता और टैलेंट को ही देखा जाएगा. जो भी उम्मीदवार योग्य होंगे, उन्हें ऑन-द-स्पॉट शॉर्टलिस्ट करके नौकरी का ऑफर दे दिया जाएगा.

अगर आप भी इस मेले में जाना चाहते हैं, तो अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, अपनी पढ़ाई के सर्टिफिकेट और रिज्यूम (Biodata) की कॉपियां साथ लेकर समय से पहुंचें. सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर पूरा कर लें, ताकि वहां आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें- पटवारी क्या होता है? कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या काम करना पड़ता है, यहां जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com