विज्ञापन

BPSSC Home Guard Bharti 2026: 30 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और योग्यता

BPSSC Gulm Samadeshak Bharti: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने कंपनी कमांडर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के 65 पदों पर भर्ती की जानी है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी.

BPSSC Home Guard Bharti 2026: 30 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और योग्यता
चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी, सबसे पहला चरण प्रारंभिक लिखित परीक्षा है.

BPSSC Gulm Samadeshak Bharti: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) में कंपनी कमांडर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती की जानी है. आवेदन करने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी जो कि पूरे एक महीने यानी 30 जुलाई तक चलेगी.  बिहार होमगार्ड में कंपनी कमांडर पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया होगा. न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम आयु सीमा 42 साल रखी गई है.

कैसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले BPSSC Bihar Official की वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए "Home Guard" लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
  3. "Advt. No.-08/2026"  लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  5. दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें.

क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी, सबसे पहला चरण प्रारंभिक लिखित परीक्षा है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. सबसे आखिरी चरण शारीरिक दक्षता परीक्षण है. प्रारंभिक परीक्षा 200 अंको की होगी. जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. इस पेपर में सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे. 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे. 

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा. मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर 200 अंकों का होगा, जो कि सामान्य हिन्दी का होगा. पेपर 2 घंटे का होगा. जिसमें 100 प्रश्न होंगे. न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.  दूसरे पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से सम्बन्धित सवाल होंगे. कुल  200 नंबर का ये पेपर होगा.

ये भी पढ़ें- MPSC Group C Recruitment 2026: क्लर्क सहित कई पदों पर निकली भर्ती, मुख्य परीक्षा के नियमों में किया गया बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSSC, BPSSC Jobs, Home Guard Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com