विज्ञापन

MPSC Group C Recruitment 2026: क्लर्क सहित कई पदों पर निकली भर्ती, मुख्य परीक्षा के नियमों में किया गया बदलाव

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने MPSC ग्रुप C 2026 सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. एडवरटाइजमेंट नंबर 017/2026 के अनुसार 2,619 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो गई है.

MPSC Group C Recruitment 2026: क्लर्क सहित कई पदों पर निकली भर्ती, मुख्य परीक्षा के नियमों में किया गया बदलाव

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप C पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 27 जून, 2026 से आवेदन फॉर्म भर सकेंगे. MPSC की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार  2,619 पदों को भरा जाना है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत  टैक्स असिस्टेंट, क्लर्क-टाइपिस्ट, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और ग्रुप C के कई पदों को भरा जाना है. आवेदन करने की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो  17 जुलाई, 2026 को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे  समय सीमा खत्म होने से पहले ही आवेदन कर दें. 

किस पद पर निकली हैं कितनी भर्तियां

पदकितने भर्ती निकली
सहायक मोटर वाहन निरीक्षक 461 पद
कर सहायक282 पद
उद्योग निरीक्षक 9 पद
क्लर्क-टाइपिस्ट1,864 पद
तकनीकी सहायक3 पद

रीक्षा के पैटर्न में किया गया बदलाव

इस बार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने मुख्य परीक्षा के पैटर्न में भी एक बड़ा बदलाव किया है.  उम्मीदवारों को दो वैकल्पिक विषयों के पेपर देने के नियम को हटा दिया जाएगा. साल 2027 से, महाराष्ट्र सिविल सेवा (गजेटेड ग्रुप A और ग्रुप B) मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को वैकल्पिक विषयों के पेपर नहीं देने होंगे. दरअसल ऐसे की राज्य हैं जहां पर राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं से वैकल्पिक विषयों को हटा दिया है. वहीं अब इस लिस्ट में महाराष्ट्र का नाम भी जुड़ गया है. तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों ने अपनी राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं से वैकल्पिक विषयों को हटा दिया है.

संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 27 सितंबर 2026 को होगी. ये परीक्षा पहली बार ऑनलाइन Computer-Based Test यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के अनुसार  शुरुआती चरण में सफल होंगे, वे आयोग द्वारा तय की गई भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com