विज्ञापन

UP Home Guard Bharti 2025: लिखित परीक्षा के बाद आगे क्या-क्या होगा? जानें होमगार्ड बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी

UP Home Guard Bharti 2025: UP होम गार्ड परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाती है. लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल चेक-अप के चरण से गुजरना होता है.

UP Home Guard Bharti 2025: लिखित परीक्षा के बाद आगे क्या-क्या होगा? जानें होमगार्ड बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती प्रक्रिया का सबसे आखिरी चरण मेडिकल चेक-अप होता है.

उत्तर प्रदेश होम गार्ड परीक्षा 2025 के जरिए कुल 41,424 रिक्तियों को भरा जाना है. ये परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक तीन दिन आयोजित की गई है. इसका आयोजन राज्य के 74 जिलों में हुआ है. इस एग्जाम के लिए कुल 1,053 केंद्रों बनाए गए हैं और हर दिन ये परीक्षा दो शिफ्टों में हुई है. लिखित परीक्षा ऑफलाइन यानी OMR-आधारित थी. इस एग्जाम के लिए लगभग 25.32 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था. लगभग 25 लाख आवेदक 41,424 पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. हर एक रिक्ति के लिए लगभग 60 उम्मीदवारों की होड़ है. लिखित परीक्षा के पहले दिन यानी 25 अप्रैल को कुल 6,35,856 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. दूसरे दिन यानी 26 अप्रैल को 6,49,435 उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है. 

परीक्षा में कौन-कौन से चरण हैं शामिल

UP होम गार्ड परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी. लिखित चरण 27 अप्रैल तक चलेगा. जो भी उम्मीदवार इस चरण को पास करेंगे, उन्हें दूसरे चरण में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. जो कि शारीरिक मानक परीक्षण (PST) है. इस चरण में उम्मीदवारों को कद और सीने की माप के लिए बुलाया जाता है.

कद (पुरुष): 165 cm (सामान्य/OBC/SC); 160 cm (ST) के लिए
कद (महिला): 152 cm (सामान्य/OBC/SC); 147 cm (ST) के लिए
सीना (पुरुष): 79 cm बिना फुलाए और 84 CM फुलाने पर

PST चरण को पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाता है. इस दौरान दौड़ लगवाई जाती है पुरुष उम्मीदवार को एक निर्धारित समय सीमा पर, आमतौर पर 12–14 मिनट के भीतर 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है.  वहीं महिला उम्मीदवार को 1 किमी की दौड़, आमतौर पर 6–8 मिनट पर पूरी करनी होती है.

ऊपर बताए गए चरणों को पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. फाइनल में चुने गए उम्मीदवारों का मेडिकल चेक-अप होता है.  ये चरण जो उम्मीदवार पास कर लेते हैं, उन्हें नौकरी का लेटर मिल जाता है. ये जॉब लगने पर हर साल कम से कम 20,000 हजार की सैलरी मिलती है. पोस्टिंग की जगह, ड्यूटी टाइप जैसे नाइट शिफ्ट होने पर अलाउंस रिवीजन भी किए जाते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com