विज्ञापन

बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव करने की तैयारी, One Candidate-One Result फार्मूला किया जा सकता है लागू, जानिए क्या है ये सिस्टम

BPSC teacher vacancy 2026 notification : इस नए नियम को लागू करने के पीछे बीपीएससी की मंसा क्या है, यह फार्मूला कैसे काम करेगा और इसका फायदा उम्मीदवारों को क्या होगा, आइए आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं. 

बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव करने की तैयारी, One Candidate-One Result फार्मूला किया जा सकता है लागू, जानिए क्या है ये सिस्टम
इस भर्ती के माध्यम से मैथ,साइंस, इंग्लिश और कॉमर्स जैसे सब्जेक्टस की भर्ती की जाएगी. 

BPSC One Candidate-One Result SYSTEM :  अगर आप भी बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार, इस बार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती की चयन प्रकिया में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. बीपीएससी द्वारा इस साल 'वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट' का फार्मूला लागू किया जा सकता है. इस नए नियम को लागू करने के पीछे बीपीएससी की मंसा क्या है, यह फार्मूला कैसे काम करेगा और इसका फायदा उम्मीदवारों को क्या होगा, आइए आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं. 

यह भी पढ़ें - AIBE 21 के लिए Registration कल से शुरू, क्या फाइनल ईयर के छात्र भी दे पाएंगे परीक्षा? यहां जानें फुल डिटेल

'वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट' फार्मूला क्या है?

आपको बता दें कि अब तक टीआइई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 में एक ही अभ्यर्थी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाओं, तीनों के लिए चुना जा सकता था. जिससे यह स्थिति पैदा हो जाती थी की एक उम्मीदवार के नाम 3 सीटें आ जाती थीं, जिसके कारण हजारों योग्य उम्मीदवार सेलेक्शन से बाहर हो जाते थे. लेकिन टीआरई-4 में इस नए फार्मूले के लागू होने के बाद भर्ती में आ रही इस परेशानी को दूर करने की कोशिश की जा रही है. 

वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट फार्मूला लागू होने के बाद अभ्यर्थी भले ही कई स्तरों के लिए एग्जाम दे, लेकिन उसे केवल एक कक्षा स्तर के लिए अंतिम रूप ये सेलेक्ट किया जाएगा. इससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति की जा सकेगी.  शिक्षा विभाग का मानना है कि One Candidate-One Result फार्मूला से योग्य अभ्यर्थियों का दायरा बढ़ेगा और सीट कब्जा करने पर भी लगाम लगेगी. 

TRE-4 के लिए 44 हजार पदों की भर्ती 

TRE-4 के तहत करीब 44 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित में कक्षा 1 से 8 तक 19 हजार पद, कक्षा 9 से 10 तक 12 हजार पद और कक्षा 11 से 12 तक के लिए 13 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. 

इस भर्ती के माध्यम से मैथ,साइंस, इंग्लिश और कॉमर्स जैसे सब्जेक्टस के टीचर की भर्ती की जाएगी. 

जरूरी बात

इस भर्ती में बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, लेकिन वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट महिला उम्मीदवारों पर भी समान रूप से ही लागू होगा. यानी आपको रिजर्वेशन का बेनेफिट तो मिलेगा लेकिन एक से ज्यादा सीट के लिए आपका चयन नहीं होगा. 

शिक्षा मंत्री के अनुसार, टीआरई-4 की अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी. आपको बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट फार्मूला लाने की मंसा नियुक्तियों में पारदर्शिता लाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान करना है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com