विज्ञापन

BPSC TRE 4: पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, विधानसभा घेराव की कोशिश

प्रदर्शन की शुरुआत पटना कॉलेज से हुई, जहाँ से सैकड़ों की तादाद में छात्र मार्च करते हुए निकले. हाथों में तख्तियां लिए अभ्यर्थी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे.

BPSC TRE 4: पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, विधानसभा घेराव की कोशिश
TRE 4 में कम से कम 1 लाख 20 हजार पदों पर बहाली निकाली जाए.

TRE 4 Protest in Patna : बिहार में शिक्षक बहाली के चौथे चरण (TRE 4) के विज्ञापन और रिक्तियों को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है. सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया और विधानसभा घेराव के लिए कूच किया.

पटना कॉलेज से जेपी गोलंबर तक हंगामा

प्रदर्शन की शुरुआत पटना कॉलेज से हुई, जहां से सैकड़ों की तादाद में छात्र मार्च करते हुए निकले. हाथों में तख्तियां लिए अभ्यर्थी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे. हालांकि, जैसे ही यह मार्च जेपी गोलंबर के पास पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.

फिलहाल जेपी गोलंबर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहा है.

प्रमुख मांगें

रिक्तियों की संख्या: TRE 4 में कम से कम 1 लाख 20 हजार पदों पर बहाली निकाली जाए.

उम्र सीमा में छूट: कंप्यूटर साइंस, संगीत और शारीरिक शिक्षकों के लिए उम्र सीमा में बढ़ोतरी की जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को मौका मिल सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com