विज्ञापन

AIBE 21 के लिए Registration कल से शुरू, क्या फाइनल ईयर के छात्र भी दे पाएंगे परीक्षा? यहां जानें फुल डिटेल

AIBE 21 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल 11 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. जानें कौन कर सकता है अप्लाई, जरूरी तारीखें और आवेदन का पूरा तरीका.

AIBE 21 के लिए Registration कल से शुरू, क्या फाइनल ईयर के छात्र भी दे पाएंगे परीक्षा? यहां जानें फुल डिटेल
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 11 फरवरी 2026 से AIBE XXI के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रहा है.

AIBE 21 Registration 2026: अगर आपने कानून (Law) की पढ़ाई पूरी कर ली है और भारत में वकील के तौर पर प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) कल यानी 11 फरवरी 2026 से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) XXI के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है.तो चलिए जानते हैं इस परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात, जो आपके काम की है.

IB SA Tier 2 Exam 2026: 22 फरवरी को होगी परीक्षा, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें सीधा लिंक

स्टेप-बाय-स्टेप कैसे भरें फॉर्म?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर आईडी बनाएं.
  • अब लॉगिन करें और AIBE 21 Application Form 2026 को पूरा भरें.
  • जरूरी दस्तावेज (Documents) अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
  • सबमिट बटन दबाने के बाद अपने फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लीजिए.

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख का न करें इंतजार

BCI ने साफ कर दिया है कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है. अक्सर छात्र आखिरी दिनों का इंतजार करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस बार डेडलाइन खत्म होने के बाद किसी को भी दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. फीस जमा करने के लिए आपको एक दिन ज्यादा, यानी 1 मई 2026 तक का समय मिलेगा.

जरूरी तारीखें कर लीजिए नोट

  1. रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगा, जो 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा.
  2. वहीं, रजिट्रेशन के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 1 मई 2026 होगी
  3. इसके अलावा फॉर्म में सुधार (Correction) आप 3 मई 2026 तक कर सकते हैं
  4. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किया जाएगा
  5. परीक्षा की तारीख 7 जून 2026 है

इस परीक्षा के लिए क्या है Eligibility

अगर आप LLB (3 साल या 5 साल वाला कोर्स) के आखिरी सेमेस्टर में हैं, तो आप फॉर्म भर सकते हैं. बस शर्त यह है कि पिछले किसी भी सेमेस्टर का कोई पेपर पेंडिंग नहीं होना चाहिए. अगर पढ़ाई पूरी हो गई है लेकिन अभी तक डिग्री हाथ में नहीं आई है, तो भी आप बेझिझक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपने अभी तक किसी राज्य की बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो भी आप इस परीक्षा में बैठ सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIBE 21 Registration, BCI News, All India Bar Examination 2026, AIBE 21 Eligibility, How To Apply For AIBE 21
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com