BPSC Auditor Mains Registration Date : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर मेंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है. विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्रेशन 29 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी.ऐसे में योग्य कैंडिडेट 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने इस भर्ती परीक्षा से संबंधित विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया के डिटेल्ड नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अवलेवल कराए हैं.
एग्जाम पैटर्न
आयोग की नोटिफिकेशन के अनुसार, मेन रिटेन कंपीटिटिव एग्जाम में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक सब्जेक्ट शामिल होंगे. जनरल हिंदी की परीक्षा 100 नंबरों की होगी, जबकि जनरल स्टडीज के फस्ट और सेकंड पेपर 300-300 अंकों के होंगे. हर पेपर के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा.
ऑप्शनल सब्जेक्ट के अंतर्गत वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित और स्टैटिस्टिक्स में से किसी एक सब्जेक्ट का सिलेक्शन करना होगा. इस पेपर के लिए भी 300 नंबर और तीन घंटे निर्धारित हैं. सामान्य हिंदी में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.

कैसे करें आवेदन?
अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आवश्यक विवरण भरें और मांगे गए दस्तावेजों के निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
BPSC Auditor Main Exam 2026: जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 29 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 16 नवंबर 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं