BPSC 72nd Prelims Exam : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख एक बार फिर टल गई है. आयोग द्वारा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रिलिम्स परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है. फिलहाल आयोग नई तारीख का एलान नहीं किया है. ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा.
दोबारा टलीहालांकि आयोग की ओर से यह भी साफ नहीं किया गया कि परीक्षा क्यों टाली गई. विदित हो कि जुलाई में जब परीक्षा टाली गई थी तब आयोग ने सिर्फ अपरिहार्य कारण बताया था. बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को होने वाली थी, जिसे टालकर 25 अक्तूबर की गई थी.
यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4.0 में बढ़ी सीटें, 932 नए पद जुड़े, OMR शीट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानें याहं फुल डिटेल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं