विज्ञापन

BPSC TRE 4 New Exam: परीक्षा में इस साल हुए ये दो बड़े बदलाव, हर अभ्यर्थी के लिए जानना जरूरी

BPSC TRE 4.0 New Rules: बिहार शिक्षक चयन भर्ती परीक्षा में इस बार दो बड़े बदलाव किए गए हैं. अब उम्मीदवारों को बिहार के सभी 38 जिलों का विकल्प भरना अनिवार्य होगा, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.

BPSC TRE 4 New Exam: परीक्षा में इस साल हुए ये दो बड़े बदलाव, हर अभ्यर्थी के लिए जानना जरूरी
इस बार की भर्ती प्रक्रिया में 1.5 लाख से ज्यादा पद आने की उम्मीद है.

BPSC TRE 4.0 New Rules: बिहार में शिक्षक (BPSC TRE-4 Exam 2026) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कुछ ऐसे बड़े बदलाव हुए हैं, जो सीधे आपके जिला चयन, मेरिट और फाइनल सेलेक्शन को प्रभावित करेंगे. इन दोनों नियमों से सिस्टम अब पहले से ज्यादा पारदर्शी होगा और सेलेक्शन पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगा. अगर आप भी इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और इस साल होने वाली परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो इन 2 बड़े बदलावों को जरूर जान लें, वरना छोटी सी चूक भारी पड़ सकती है.

पहला बड़ा बदलाव: अब 38 जिलों का चयन करना अनिवार्य

इस बार सबसे बड़ा बदलाव यही है कि आपको फॉर्म भरते समय बिहार के सभी 38 जिलों को भरना जरूरी होगा. अगर आप कुछ जिलों को छोड़ते हैं, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है. मतलब अब 'मुझे यही जिला चाहिए' वाला ऑप्शन कम हो गया है. आपको पूरे राज्य के जिलों में से विकल्प देना होगा. इसलिए जिलों की लिस्ट भरते समय अपनी पसंद के अनुसार ही प्रॉयरिटी सेट करें. इस नियम का फायदा ये होगा कि सीटों का सही बंटवारा हो पाएगा, कोई भी सीट खाली नहीं रहेगी और सिस्टम ज्यादा स्मूद चलेगा.

दूसरा बड़ा बदलाव: अब मेरिट के आधार पर मिलेगा जिला

पहले जिला आवंटन में अल्फाबेट सिस्टम (A-Z) का भी रोल होता था, लेकिन अब BPSC ने 'अल्फाबेट सिस्टम' को पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब यह मायने नहीं रखता कि आपका नाम 'A' या 'Z' से से शुरू होता है. नए नियम के अनुसार, जिला आवंटन में सिर्फ आपकी मेरिट (Marks) देखी जाएगी. उसी आधार पर आपको जिला मिलेगा. जितने ज्यादा नंबर, उतना बेहतर जिला मिलने का चांस होगा.

TRE-4 Exam 2026: एक कैंडिडेट, एक रिजल्ट पर भी फोकस 

BPSC ने इस बार एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है, ताकि सीटें खाली न रहें. इसे समेकित परिणाम प्रणाली (Integrated Result System) कहा जा रहा है. इसके मुताबिक, अगर आपने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक तीनों के लिए परीक्षा दी है और आप तीनों में पास हो जाते हैं, तब भी आपका सेलेक्शन सिर्फ एक ही पद पर होगा. आपकी मेरिट और आपकी पसंद (Preference) के आधार पर आपको सबसे अच्छा विकल्प दे दिया जाएगा. इससे एक ही कैंडिडेट कई सीटों को ब्लॉक नहीं कर पाएगा, जिससे वेटिंग लिस्ट वाले और भी योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने का रास्ता साफ होगा.

TRE-4 Exam 2026: ये बदलाव क्यों किए गए?

1. भर्ती प्रक्रिया तेज करना

2. गलतफहमी और विवाद कम करना

3. ज्यादा पारदर्शिता लाना

4. सही कैंडिडेट्स को सही जगह भेजना

TRE-4 Exam 2026 कब होगा?

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में 1.5 लाख से ज्यादा पद आने की उम्मीद है. जिसमें प्राइमरी, मिडिल और हायर सेकेंडरी लेवल के शिक्षक शामिल होंगे. इसका नोटिफिकेशन मई 2026 में आने की उम्मीद है. एग्जाम 22 से 27 सितंबर 2026 तक हो सकते हैं. परीक्षा का पैटर्न NCERT और SCERT पर आधारित रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com