Bengal Cabinet Meeting Update : बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. गृह विभाग में 1200 नए पदों मंजूरी मिली है. वहीं राज्य में नए भर्ती होने वाले शिक्षकों के राजनीति में भाग लेने पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा और क्या कुछ फैसला लिया गया है आइए आगे आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं.
1- गृह विभाग में 1200 नए पदयुवाओं के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कैबिनेट ने गृह विभाग (Home Department) में 1200 नए पदों को हरी झंडी दे दी है. इन नए पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
2- शिक्षकों की राजनीति में सक्रियता पर नई गाइडलाइनबंगाल कैबिनेट ने अब नए भर्ती होने वाले शिक्षक किसी भी तरह की सक्रिय राजनीति में भाग नहीं ले सकेंगे का फैसला लिया है. हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो शिक्षक पहले से राजनीति में एक्टिव हैं, उन्हें उनके पदों से नहीं हटाया जाएगा.
3- चोरबागान हादसे के पीड़ितों को सरकारी नौकरीमानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए, कैबिनेट ने चोरबागान भगदड़ (Chorebagan Stampede) हादसे के मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार के अधीन चतुर्थ श्रेणी (Grade 4) में सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 18 कंसल्टेंट पदों पर बढ़ाई आवेदन की लास्ट डेट, अब 10 नवंबर तक करें अप्लाई, जानें योग्यता व सैलरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं