विज्ञापन

ASRB Recruitment 2026: कृषि, IT, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ICAR में 1393 नौकरियां निकलीं

ASRB Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. ICAR और KVKs में 1393 पदों पर भर्ती होगी. जानिए आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, सैलरी और पूरी चयन प्रक्रिया.

ASRB Recruitment 2026: कृषि, IT, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ICAR में 1393 नौकरियां निकलीं
मेन एग्जाम 300 अंकों की होगी, जिसमें विषय आधारित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. फाइनल सिलेक्शन केवल मेन एग्जाम के प्रदर्शन के आधार पर होगा.

ASRB Vacancy 2026 : कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने आईसीएआर (ICAR) संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) में टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय संयुक्त परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 1393 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. तो चलिए जानते हैं वैकेंसी डिटेल्स, नियम और सिलेक्शन प्रोसेस.

कितनी वैकेंसी है?

भर्ती के तहत 1254 पद टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और 139 पद सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) के लिए हैं. सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड (CBT) के जरिए होगी और किसी भी पद के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा.

कब से शुरू होंगे आवेदन?

कैंडिडेट्स 18 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 17 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निश्चित की गई है. आवेदन पत्र में करेक्शन के लिए 18 से 20 दिसंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी. प्रारंभिक CBT परीक्षा फरवरी 2027 में होनी है.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदनकर्ता की उम्र आवेदन तिथि तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी (NCL) को 3 साल और PwBD कैंडिडेट्स को 10 साल तक की आयु में छूट मिलेगी.

योग्यता की बात करें तो कृषि, बागवानी, पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, होम साइंस, कंप्यूटर साइंस, आईटी, लाइब्रेरी साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि इंजीनियरिंग जैसे सब्जेक्ट्स में ग्रेजुएशन या संबंधित डिग्री/डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

सैलरी कितनी है?

T-3 पद पे-लेवल-5 के अंतर्गत आते हैं, जिसमें सैलरी 29,200 से 92,300 तक है. वहीं T-4 पद पे-लेवल-6 के अंतर्गत हैं, जिनकी सैलरी 35,400 से 1,12,400 तक तय है.

पेपर पैटर्न?

प्री एग्जाम में 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे. इसमें जनरल नॉलेज, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल एग्रीकल्चर से 25-25 सवाल होंगे.

कितने देर होगी परीक्षा?

यह एक घंटे की होगी परीक्षा जिसमें गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.

मेन एग्जाम 300 अंकों की होगी, जिसमें सब्जेक्ट बेस्ड 100 सवाल पूछे जाएंगे. फाइनल सिलेक्शन केवल मेन एग्जाम के प्रदर्शन के आधार पर होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com