बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है. आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन प्रक्रियात्मक बदलावों के कारण इसे टाल दिया गया है.
बता दें कि TRE 4.0 के तहत राज्य में 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जानी है. ऐसे में लाखों अभ्यर्थी आवेदन विंडो खुलने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि अब उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.
विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल- 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया, जो दिनांक - 01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव… pic.twitter.com/PhjJT9dCZV
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 31, 2026
BPSC द्वारा जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है कि आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है और नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं