विज्ञापन

NTPC Recruitment 2026: 135 डिप्टी मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, जानिए यहां योग्यता और फीस

NTPC लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) विभागों में 135 डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को पावर सेक्टर में कार्य का अनुभव होना आवश्यक है.

NTPC Recruitment 2026: 135 डिप्टी मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, जानिए यहां योग्यता और फीस
जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा.

NTPC Recruitment 2026 : NTPC लिमिटेड ने 135 डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. यह इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) विभागों के लिए है. भर्ती विज्ञापन के अनुसार, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 40, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए 55 और डिप्टी मैनेजर (C&I) के लिए 40 पद खाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन पदों के लिए योग्यता क्या है आवेदन की फुल प्रोसेस.

NTPC Recruitment 2026 : योग्यता

मैकेनिकल पद के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से मैकेनिकल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही पावर सेक्टर में कम से कम 10 साल का संबंधित पोस्ट-क्वालिफिकेशन एग्जीक्यूटिव अनुभव भी होना चाहिए.

वहीं, C&I पद के लिए, आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए.

इसके अलावा पावर सेक्टर में कम से कम 10 साल का रिलेटेड पोस्ट-क्वालिफिकेशन एग्जीक्यूटिव अनुभव भी जरूरी है.

आयु सीमा क्या होना चाहिए

तीनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है. सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रिजर्व कैटेगरीज के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी.

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 26 अगस्त तक चलेगी.

आवेदन फीस

जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा.

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) और पूर्व-सैनिक (Ex-Servicemen) कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय आवेदकों को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. अधूरे या अपर्याप्त दस्तावेजों वाले आवेदनों को अस्वीकार किया जा सकता है.

इस बात का रखें ख्याल

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं.

यह भी पढ़ें- NEET MDS Counselling 2026 Dates Out: राउंड 1 रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त से, देखें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com