AIIMS Patna Recruitment 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'ए' के विभिन्न 11 पदों पर रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पदों की डिटेल्स, आवेदन कैसे करें, सैलरी, आवेदन फीस और अन्य जानकारी.
पदों की डिटेल्सएम्स पटना की ओर से जारी 11 रिक्तियों में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर का 1, चीफ लाइब्रेरियन का 1, सीनियर एनालिस्ट (सिस्टम एनालिस्ट) का 1, हॉस्पिटल आर्किटेक्ट का 1, सीनियर प्रोक्योरमेंट-कम-स्टोर्स ऑफिसर का 1, चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर का 1, सीएसएसडी ऑफिसर का 1, सीनियर डायटीशियन (असिस्टेंट फ़ूड मैनेजर) के 2, चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर का 1 और सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर का 1 पद शामिल हैं.
कब से शुरु है आवेदनइन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट समाचार न्यूज में विज्ञापन छपने के 45 दिनों के भीतर तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने की सलाह दी जाती है.
क्या चाहिए योग्यता- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, चीफ लाइब्रेरियन के लिए साइंस (खासकर बायोलॉजिकल साइंसेज) में मास्टर डिग्री और लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या उसके समकक्ष डिप्लोमा,
- सीनियर एनालिस्ट (सिस्टम एनालिस्ट) के लिए कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक या कंप्यूटर साइंस में पीएचडी के साथ आईटी सिस्टम/नेटवर्किंग/हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन/सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में 15 वर्ष का अनुभव, हॉस्पिटल आर्किटेक्ट के लिए आर्किटेक्चर में डिग्री और इस क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव,
- सीनियर प्रोक्योरमेंट-कम-स्टोर्स ऑफिसर के लिए केंद्र/राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) प्रशासन या केंद्रीय वैधानिक/स्वायत्त निकायों के अधिकारी, जो समान पद पर हों या जिन्होंने 5,400 रुपए ग्रेड पे वाले पद पर कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा की हो एवं जिनके पास नियमित आधार पर स्टोर्स ऑफिसर के तौर पर 5 वर्ष का अनुभव हो, आवेदन करने के योग्य हैं.
- चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर के लिए सोशल वर्क में एमए/एमएसडब्ल्यू और मेडिकल सोशल वेलफेयर के क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव के साथ ही मेडिकल और सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. सीएसएसडी ऑफिसर के लिए केंद्र/राज्य सरकार/स्वायत्त/सांविधिक संगठनों के अधिकारी जो नियमित आधार पर समतुल्य पद पर कार्यरत हैं, आवेदन करने के लिए पात्र हैं.
- सीनियर डायटीशियन (असिस्टेंट फूड मैनेजर) के लिए एमएससी (होम साइंस - फ़ूड एंड न्यूट्रिशन)/एमएससी (क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स)/एमएससी (फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन)/एमएससी (फ़ूड एंड न्यूट्रिशन डायटेटिक्स)/एमएससी (फूड सर्विस मैनेजमेंट एंड डायटेटिक्स), चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर के लिए मेडिकल रिकॉर्ड कीपिंग में डिग्री और ऑफिस एप्लिकेशन, स्प्रेडशीट एवं प्रेजेंटेशन में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने की क्षमता के साथ ही इंग्लिश या हिंदी में टाइपिंग कौशल होना चाहिए.
- वहीं, सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर के लिए केंद्र/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार या केंद्रीय स्वायत्त/वैधानिक/स्थानीय स्वशासन निकायों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कम से कम 200 बिस्तरों वाले अस्पताल के अधिकारी होने चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी.
कितनी होगी सैलरीवहीं, इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी पोस्ट के अनुसार 56,100 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी.
कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'भर्ती सेल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, फुलवारीशरीफ, पटना-801507' पते पर रजिस्टर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें.
ध्यान से पढ़ें नोटिफिकेशनकैंडिडेट्स ध्यान दें कि डेपुटेशन की अवधि तीन वर्ष की होगी और डीओपीटी (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे ज्यादा से ज्यादा पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा.
वहीं अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एम्स पटना की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं