AICL India Recruitment 2021: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AICL) के साथ काम करने का सुनहरा मौका है. AICL की ओर से 31 पदों पर भर्तियां निकालने से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ये वैकेंसी मैनेजमेंट ट्रेनी और हिंदी ऑफिसर पद के लिए निकाली गई हैं. जो लोग इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं. वो 13 दिसंबर 2021 तक अपना आवेदन पत्र जमा करवा दें. आवेदन पत्र एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aicofindia.com/ पर जाकर जमा करना होगा. आइए जानते हैं कि आवेदन प्रक्रिया क्या है.
कैसे करें आवेदन
मैनेजमेंट ट्रेनी और हिंदी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए एआईसी की वेबसाइट https://www.aicofindia.com/ पर जाएं. यहां पर आपको करियर सेक्शन दिखेगा. जिसपर क्लिक कर दें. क्लिक करने के बाद आपको भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी और आवेदन फॉर्म भी दिख जाएगा. जिसे आपको भरना होगा. एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के आधार पर चयन किया जाना है और जनवरी 2022 ये परीक्षा आयोजित की जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस लिंक पर जाकर देखें भर्ती का नोटिफिकेशन व आवेदन फॉर्म- AICL India Recruitment 2021
भरनी होगी आवेदन फीस
फॉर्म जमा करते हुए आवेदन शुल्क भी भरना होगा. जो कि जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये का है. जबकि SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क राशि 200 रुपये रखी गई है.
निकाले गए पदों के बारे में जानकारी -
मैनेजमेंट ट्रेनी के 30 पदों में और हिंदी ऑफिसर के एक पद पर भर्ती निकाली गई है. मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती कृषि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, कानूनी और लेखा अनुशासन पद में की जानी है. इन पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बी. एससी, (कृषि)/बी.एससी. (बागवानी)/बी.ई./बी. टेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीई/बी. टेक (कंप्यूटर साइंस / आईटी), कानून में स्नातक या कानून में स्नातकोत्तर, बी.कॉम, एम.कॉम, चार्टर्ड एकाउंटेंट (आईसीएआई), कंपनी सचिव (आईसीएसआई), लागत और प्रबंधन लेखाकार (भारत के लागत लेखाकार संस्थान) , या MBA (वित्त) की डिग्री है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं