विज्ञापन

क्या AI से आपकी नौकरी को खतरा है? जानिए 5 Skills जो आपको 2026 में रखेंगी सबसे आगे

AI नौकरी आपसे नहीं छिनेगा, बल्कि वो इंसान आपकी नौकरी ले सकता है जिसे एआई का सही इस्तेमाल करना आता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. आपको बता दें कि साल 2026 में वर्क कल्चर पूरी तरह बदल चुका है. अब कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि यह देख रही हैं कि आप टेक्नोलॉजी के साथ कितनी जल्दी तालमेल बिठाते हैं.

क्या AI से आपकी नौकरी को खतरा है? जानिए 5 Skills जो आपको 2026 में रखेंगी सबसे आगे
Leadership, Team Management और Mentorship जैसी स्किल्स की मांग बहुत बढ़ गई है.

Is AI a threat to your job : जब से AI आया है तब से हर कोई एक दूसरे से यही पूछ रहा है कि क्या रोबोट इंसानों की जगह ले लेंगे? क्या एआई अब हमारी नौकरियां खा जाएगा? हर कोई इस  नई टेक्नोलॉजी के आने से डरा हुआ है. हर कोई दहशत में है. इसी को लेकर हाल ही में LinkedIn ने 'Skills on the Rise 2026' नाम से एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें लोगों के मन में चल रहे एआई से जुड़े डर का जवाब भी दिया और करियर बनाने का नया रास्ता भी सुझाया. तो चलिए जानते हैं AI से आपकी नौकरी को कितना खतरा है और वो 5 स्किल्स जो आपको साल 2026 में रिलैवेंट बनाए रखेंगी. 

बदल गई है नौकरी की दुनिया

AI नौकरी आपसे नहीं छिनेगा, बल्कि वो इंसान आपकी नौकरी ले सकता है जिसे एआई का सही इस्तेमाल करना आता है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. आपको बता दें कि साल 2026 में वर्क कल्चर पूरी तरह बदल चुका है. अब कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि यह देख रही हैं कि आप टेक्नोलॉजी के साथ कितनी जल्दी तालमेल बिठाते हैं.

लिंक्डइन द्वारा हाल ही में किए गए सर्वे के मुताबिक, दुनिया भर में हर 5 में से 1 प्रोफेशनल का मानना है कि सही स्किल्स न होने की वजह से उन्हें नौकरी ढूंढने में दिक्कत आ रही है. एंप्लॉयर (Employers) अब यह नहीं देख रहे कि आपने कहां से पढ़ाई की है, बल्कि आपके पास स्किल्स कितनी हैं, इसपर ज्यादा जोर दे रहे हैं. अगर आप भी आने वाले समय में अपनी नौकरी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आप आज से ही यहां बताई जा रही 5 स्किल्स को अपनी लर्निंग स्किल्स में शामिल कर लीजिए. 

5 स्किल्स 2026 में रखेंगी रिलैवेंट

1. लीडरशिप स्किल्स पर करें फोकस

Leadership, Team Management और Mentorship जैसी स्किल्स की मांग बहुत बढ़ गई है. अगर आप मुश्किल वक्त में अपनी टीम के साथ सही तालमेल (Cross-Functional Collaboration) बिठा सकते हैं और अपनी बात साफ-साफ कह सकते हैं (Executive Communication), तो आपकी जगह कोई मशीन नहीं ले सकती.

2. Prompt Engineering जरूर सीखें

अब AI का मतलब सिर्फ कोडिंग करना नहीं रह गया है. कंपनियां अब ऐसे लोगों को ढूंढ रही हैं जो Prompt Engineering और Large Language Models (LLMs) का इस्तेमाल करके बिजनेस को आगे बढ़ा सकें.यानी आपको यह समझना होगा कि AI टूल्स को अपने रोजमर्रा के काम में कैसे जोड़ना है.

3. बिजनेस को बढ़ाने की स्किल्स

आजकल कॉन्पीटिशन बहुत बढ़ गया है.  ऐसे में कंपनियों को उन प्रोफेशनल्स की जरूरत है जो Go-to-Market Strategy बना सकें और नए रास्तों से पैसा (Revenue) कमाना जानते हों. बिजनेस डेवलपमेंट का हुनर रखने वालों के लिए 2026 में शानदार मौके हैं.

4. रिस्क मैनेजमेंट स्किल भी आएगी काम

बदलते दौर में कंपनियों के सामने सुरक्षा और कानूनी रिस्क भी बढ़ रहे हैं. Risk Management और नियमों का पालन (Governance) करने वाले एक्सपर्ट्स की मांग बढ़ रही है ताकि कंपनी सुरक्षित तरीके से काम कर सके.

5 बात करने की स्किल्स

अनिश्चितता के इस माहौल में जो लोग स्पष्टता के साथ अपनी बात रख सकते हैं, वे सबसे ज्यादा सफल हैं. Public Speaking और अलग-अलग विभागों के साथ तालमेल बिठाना अब एक जरूरी स्किल बन चुका है.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com