बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 65वें बिहार सिविल सर्विस मेन एग्जाम की संशोधित तारीखों की घोषणा कर दी है. कमीशन द्वारा जारी की गई संशोधित तारीखों के मुताबिक, BPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षाएं 4 अगस्त, 5 अगस्त और 7 अगस्त को आयोजित की जाएंगी. इस संबंध में कमीशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic पर नोटिफिकेशन जारी कर दी है. बता दें कि बीपीएससी ने 4 मई तक सिविल सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आयोजित की थी.
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की मुख्य परीक्षा पहले 25, 26 और 28 जुलाई को होने वाली थी. लेकिन कोरोनावायरस के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब ये परीक्षाएं 4 अगस्त, 5 अगस्त और 7 अगस्त को आयोजित की जाएंगी. परीक्षाओं का समय ऑनलाइन ही आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा. परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया?
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 6 मई को 65वें राज्य सिविल सेवा प्रांरभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था. प्रांरभिक परीक्षा में करीब 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से सिर्फ 6, 517 उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर पाए थे.
बता दें कि BPSC की मुख्य परीक्षा 3 सब्जेक्ट्स के लिए होगी, जिनमें से 2 सब्जेक्ट अनिवार्य होंगे. हिंदी पेपर 100 नंबर के लिए होगा और दो जनरल स्टडी के पेपर 300-300 नंबर के लिए होंगे. एक बचा हुआ सब्जेक्ट ऑप्शनल होगा. उम्मीदवार ऑप्शनल सब्जेक्ट का सेलेक्शन 34 सब्जेक्ट्स में से कर सकेंगे. इस विकल्प सब्जेक्ट में 300 नंबरों के लिए सिर्फ एक पेपर होगा.
इसके अलावा कमीशन ने 31वें बिहार ज्यूडिशियल सर्विस एग्जामिनेशन की प्रांरभिक परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है. कमीशन BPSC ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 9 अगस्त को जारी करेगा. इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 जून को पूरी हो गई थी. BPSC ने मार्च में सिविल जज के पद के लिए 221 भर्तियों की घोषणा की थी. इन पदों पर भर्तियां ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम द्वारा ही की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं