विज्ञापन

BPSC Exam Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरियों की आई बाढ़, नोट कर लें परीक्षाओं की नई तारीखें

BPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी हो गई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 70वीं, 71वीं और 72वीं CCE के साथ स्पेशल टीचर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पदों की परीक्षा तारीखें.

BPSC Exam Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरियों की आई बाढ़, नोट कर लें परीक्षाओं की नई तारीखें
तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए भी कैलेंडर में काफी कुछ है.

BPSC Exam Calendar 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नया भर्ती कैलेंडर अपडेट कर दिया है. इसमें 70वीं CCE, 71वीं CCE और 72वीं CCE जैसी बड़ी परीक्षाओं के साथ-साथ कई पदों के लिए इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट की तारीखें घोषित की गई हैं. ऐसे में आइए जान लेते हैं बिहार की भर्ती परिक्षाोओं की तारीख, परिणाम और इंटरव्यू की तारीखें.

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख बढ़ी, नोट कर लें नई डेट

70वीं से 72वीं CCE तक का पूरा अपडेट

सबसे ज्यादा चर्चा 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की है. कैलेंडर के मुताबिक, 70वीं CCE का फाइनल रिजल्ट अप्रैल या मई 2026 तक आने की उम्मीद है. वहीं, 71वीं CCE की मुख्य परीक्षा (Mains) अप्रैल 2026 में आयोजित की जा सकती है. जो छात्र 72वीं CCE का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है. इसकी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 26 जुलाई 2026 को तय की गई है.

इन बड़े पदों पर भी होंगी परीक्षाएं

सिर्फ CCE ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी विभागों में भी ढेरों भर्तियां हैं. मुख्य इस प्रकार हैं-

स्पेशल टीचर

7,279 पदों के लिए मुख्य परीक्षा जनवरी 2026 में हुई, जिसका रिजल्ट फरवरी 2026 में आएगा.

असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर

इसके 935 पदों के लिए परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी.

ऑडिटर और रिसर्च ऑफिसर

पंचायती राज विभाग में 102 ऑडिटर पदों के लिए 5 जुलाई 2026 को परीक्षा होगी.

स्टेनोग्राफर

BPSC में 15 स्टेनोग्राफर पदों के लिए 9 मई 2026 की तारीख तय हुई है.

इंजीनियर और प्रोफेसर बनने का मौका

असिस्टेंट टाउन प्लानर के 36 पदों के लिए 9 मई 2026 को परीक्षा होगी. इसके अलावा, असिस्टेंट प्रोफेसर (आयुर्वेदिक और तिब्बी कॉलेज) और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इंटरव्यू की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

यह कैलेंडर 2 फरवरी 2026 को जारी किया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तारीखें 'Tentative' यानी संभावित हैं. जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है. इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी जारी रखें और समय-समय पर BPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com