असम चुनाव: कमान से छूटा तीर और राहुल गांधी का अनोखा रिएक्‍शन हो गया वायरल, देखें वीडियो

असम के गोलाघाट में आयोजित रैली में राहुल गांधी हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आ रहे हैं. इस दौरान राहुल गांधी अपने धनुष पर बाण चढ़ाते और‍ फिर तीर छोड़ते हैं. इसके बाद राहुल गांधी का अनोखा रिएक्‍शन देखने को मिलता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम के गोलाघाट में आयोजित रैली में राहुल गांधी धनुष पर बाण चढ़ाते हैं और तीर छोड़ते नजर आए.
  • राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अनोखा रिएक्‍शन.
  • कमान से तीर छोड़ने के बाद राहुल गांधी मुस्‍करा उठते हैं और मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है. सभी पार्टियां इस चुनाव में अपना सबकुछ झोंक रही हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम में चुनाव प्रचार किया. असम के विश्वनाथ, गोलाघाट और कामरूप जिलों में आयोजित रैलियों में राहुल गांधी ने भाजपा और असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा पर जमकर निशाना साधा. हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता का तीर चलाते एक रिएक्‍शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

असम के गोलाघाट में आयोजित रैली में राहुल गांधी को आदिवासियों के हक के प्रतीक के रूप में धनुष-बाण चलाते नजर आए.  रैली के सामने आए वीडियो में राहुल गांधी धनुष पर बाण चढ़ाते हैं और तीर छोड़ते नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Exclusive: महात्मा गांधी भी बीफ के खिलाफ थे...असम चुनाव से पहले NDTV संग बातचीत में असम सीएम

Advertisement

राहुल गांधी का वीडियो वायरल 

अब राहुल गांधी का रैली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राहुल गांधी जैसे ही वह कमान से तीर छोड़ते हैं, उसकी रफ्तार देखकर वह चौंक जाते हैं. हालांकि तीर पास ही गिर जाता है और किसी को नुकसान नहीं होता है. कमान से तीर छोड़ने के बाद राहुल गांधी का रिएक्‍शन देखने लायक था.

ये भी पढ़ें: 3 साल में 4,839 नक्सलियों का सरेंडर, 706 मारे गए... इसे देश से कैसे खत्म किया? अमित शाह ने बताया
 

Advertisement

मुस्‍कुराकर किया लोगों का अभिवादन 

तीर चलाने के बाद राहुल गांधी मुस्‍करा उठते हैं और काफी देर तक हाथ हिलाकर मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेता भी मुस्‍कुराए बिना नहीं रहते हैं. हालांकि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और लोग राहुल गांधी के रिएक्‍शन को लेकर के जमकर चर्चा कर रहे हैं.  

बता दें कि असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे. 

Featured Video Of The Day
किसको बांटा हथियार खुद बताया... जंग के बीच Trump का बड़ा कबूलनामा | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING