अमेरिका के इतिहास में सात राष्ट्रपतियों पर हमले हुए हैं, जिनमें चार की हत्या तक हो चुकी है. अब्राहम लिंकन को 1865 में फोर्ड थिएटर में दक्षिणी समर्थक जॉन विल्क्स बूथ ने गोली मारकर हत्या की थी. जेम्स ए. गारफील्ड की 1881 में हत्या चार्ल्स जे. गुइटो ने की, जिसने पद के बदले कंसुलशिप मांगी थी.