अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हमला हुआ था. जॉन हिंकले जूनियर ने रीगन और अधिकारियों को निशाना बनाकर गोली चलाई थी जिसमें रीगन भी घायल हुए थे. रीगन को गोली लगने के बाद करीब बारह दिन अस्पताल में रहना पड़ा और उनकी सर्जरी हुई थी.