दिल्ली एयरपोर्ट से स्विस एयर की फ्लाइट LX 147 का इंजन फेल होकर उसमें आग लग गई थी. Airbus A330 विमान में 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे, सभी को इमरजेंसी स्लाइड से निकाला गया. तकनीकी खराबी रात एक बजे हुई, जिसके बाद क्रू ने उड़ान रद्द कर विमान खाली कराने का फैसला किया.