अप्रैल के अंतिम सप्ताह में राजस्थान, UP, दिल्ली, बिहार, झारखंड, MP, महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप जारी है. पहाड़ों पर बारिश शुरू हो गई है, जिससे 2-3 दिनों में मैदानी इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ा है.