अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी उनकी सुरक्षा में चूक का मामला बन गई है. वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ट्रंप के कार्यक्रम से पहले एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था जो वायरल हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने होटल की दीवार पर ट्रंप और जेफरी एपस्टीन के संबंधों को दर्शाती तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए.