विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2019

निक जोनास की उम्र को लेकर प्रियंका चोपड़ा का उड़ा मजाक, तो पति ने यूं बंद किया ट्रोलर्स का मुंह

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इन दिनों एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का मजाक बन रहा था, जिसका निक जोनास ने बखूबी जवाब दिया है.

निक जोनास की उम्र को लेकर प्रियंका चोपड़ा का उड़ा मजाक, तो पति ने यूं बंद किया ट्रोलर्स का मुंह
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का निक जोनास (Nick Jonas) ने यूं दिया साथ
  • प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर बना मजाक
  • निक जोनास की उम्र बनी वजह
  • निक जोनास ने यूं दिया जवाब
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इन दिनों एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अपनी फोटो शेयर की थीं. प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो में निक जोनास के नए वेंचर का जिक्र किया था और उनकी उम्र 27 साल बताई थी. बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को कहा जाने लगा कि उन्हें क्या पति निक जोनास की सही उम्र भी मालूम नहीं है. लेकिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को ट्रोल होते देख, निक जोनास खामोश नहीं बैठे और उन्होंने एक मीम के जरिये आलोचकों को करार जवाब दे डाला. 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. इस फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के नए वेंचर के बारे में बताया था और उनकी उम्र 27 साल बताई थी. जबकि अभी निक की उम्र 26 साल (निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 में हुआ है) है, बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने कहर बरपा दिया. लेकिन निक जोनास प्रियंका चोपड़ा के बचाव में आए और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया.

i9ks0p68

निक जोनास  ने एक मीम शेयर किया है जिसमें बैटमैन थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहा है. ट्रोलर्स कह रहे हैं कि उसे उम्र का नहीं पता, और बैटमैन कहता है कि दो हफ्ते में वह 27 साल का होने वाला है. निक जोनास ने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा मेरा जन्मदिन बखूबी जानती है. इस तरह निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के ट्रोलर्स का मुंह बंद किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com