विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2021

लॉरेन गॉटलिब ने कैटरीना कैफ के गाने पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

अमेरिकी डांसर और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

लॉरेन गॉटलिब ने कैटरीना कैफ के गाने पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video
लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) का वीडियो वायरल
  • अमेरिकी एक्ट्रेस ने किया कटरीना कैफ के गाने पर जमकर डांस
  • भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के गाने से आई थीं लाइमलाइट में
  • बॉलीवुड फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
नई दिल्ली:

अमेरिकी डांसर और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं. वे आए दिनों अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं. वहीं अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) वीडियो में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)  के गाने 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांसिंग मूव्स लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे पहाड़ी इलाके में ऑफ व्हाइट स्कर्ट टॉप पहनी डांस करती नजर आ रही हैं. 

इससे पहली भी लॉरेन गॉटलिब  (Lauren Gottlieb) के कई वीडियोज वायरल हुए हैं. उन्होंने पहले मुंबई के स्लम एरिया में शूट किया था. वहां वे कई सारे बच्चे नजर आ रही थी. इसके साथ ही उन्होंने झुग्गी झोपड़ी के इलाको में भी शूट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे कभी उनके साथ रेस लगाती हैं तो कभी वे उनके काथ बैटिंग करती नजर आती हैं. लोगों ने लॉरेन का वीडियो काफी पसंद आया. इस वीडियो के बैकग्राउंड में Girls Like You सॉन्ग सुनाई दे रहा है. 

लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) अपने इस अंदाज से भारतीय फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं. बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने कमरिया हिला रही है (kamariya hila rahi hai song) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाए थे. वे इसी गाने से लाइमलाइट में आई थीं. लोगों ने इस गाने और अमेरिकी डांसर के इस स्टाइल को काफी पसंद किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Dancer, Lauren Gottlieb, Lauren Gottlieb Films, Hollywood Movie, Agnipath, Katrina Kaif, Chikini Chameli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com