विज्ञापन

विद्युत जामवाल की योग साधना, 16 मिनट तक बिना पलक झपकाए किया ध्यान , देखने वाले रह गए हैरान

विद्युत जामवाल ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट डांसर के सेट पर ऐसा स्टंट किया कि देखने वाले भी उन्हें देखते ही रह गए. विद्युत 16 मिनट तक बिना पलक झपकाए मेडिडेट करते दिखे.

विद्युत जामवाल की योग साधना, 16 मिनट तक बिना पलक झपकाए किया ध्यान , देखने वाले रह गए हैरान
मेडिटेश और ध्यान में विद्युत जामवाल का कोई तोड़ नहीं
Social Media
नई दिल्ली:

अपने एक्शन के लिए जाने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर' के साथ हॉलीवुड में कदम रखा है. आज मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां विद्युत मीडिया से रूबरू हुए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए और अपने करियर से लेकर एआई तक पर बात की. साथ ही हॉलीवुड में काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया. हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सबसे खास बात इसका अंत रहा. कार्यक्रम के आखिर में विद्युत अपनी फिल्म के लुक में नजर आ रहे कुछ लोगों के साथ ध्यान मुद्रा में खड़े हो गए. इसके बाद करीब 16 मिनट तक वह बिना पलक झपकाए एकटक शून्य में देखते रहे. इस दौरान बैकग्राउंड में संगीत बजता रहा और विद्युत की आंखों से लगातार आंसू बहते रहे. वह पूरी तरह स्थिर खड़े रहे और उनके चेहरे पर किसी तरह की हलचल नजर नहीं आई.

विद्युत के इस अंदाज ने वहां मौजूद मीडिया का ध्यान खींच लिया. करीब 16 मिनट तक चले इस दृश्य के दौरान कई बार मीडिया कर्मियों ने तालियां बजाकर उनके इस प्रदर्शन की सराहना की. एक्शन स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले विद्युत का यह अलग रूप कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए भी खास अनुभव रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

‘स्ट्रीट फाइटर' विद्युत जामवाल के करियर के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि यह उनका आधिकारिक हॉलीवुड फिल्म डेब्यू है. फिल्म में वह धालसिम का किरदार निभा रहे हैं. ‘स्ट्रीट फाइटर' की दुनिया में धालसिम एक शांत स्वभाव वाले रहस्यमयी योगी और योद्धा के रूप में जाना जाता है. ऐसे में विद्युत के लिए यह किरदार उनके अब तक के एक्शन अवतार से जुड़ने के साथ-साथ एक अलग तरह की शारीरिक और भावनात्मक अभिव्यक्ति का मौका भी देता है.

यह भी पढ़ें: 41 साल पुराना गाना, श्रीदेवी ने मेनका बन भंग की थी राजेश खन्ना की तपस्या, किशोर-आशा की जुगलबंदी से हिट हुआ आंखें खोलो स्वामी

फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है. इसका निर्माण लेजेंडरी पिक्चर्स और कैपकॉम ने किया है, जबकि फिल्म का वितरण पैरामाउंट पिक्चर्स कर रहा है. ‘स्ट्रीट फाइटर' को 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज किए जाने की तैयारी है. विद्युत जामवाल लंबे समय से मार्शल आर्ट्स और एक्शन के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं. ऐसे में हॉलीवुड की मशहूर ‘स्ट्रीट फाइटर' फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनके एक्शन अवतार के साथ-साथ उनका ध्यान वाला यह अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया. खास तौर पर 16 मिनट तक बिना पलक झपकाए खड़े रहने और आंखों से लगातार आंसू बहने वाले इस दृश्य ने कार्यक्रम के अंत को यादगार बना दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidyut Jamwal, Vidyut Jamwal Movies, Street Fighter, Entertainment, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com