विज्ञापन

Nana Patekar Last Wish: नाना पाटेकर की ये थी अंतिम इच्छाएं, 'रोना मत, गीली लकड़ी में मत जलाना, फोटो पर हार मत चढ़ाना', जानें वजह

ना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद परिवार के सदस्य उनको तुरंत अस्पताल ले गए. वहां इलाज के बावजूद कोई रिएक्शन ना होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका एक पुराना बयान फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा का जिक्र किया था.

Nana Patekar Last Wish: नाना पाटेकर की ये थी अंतिम इच्छाएं, 'रोना मत, गीली लकड़ी में मत जलाना, फोटो पर हार मत चढ़ाना', जानें वजह
नाना पाटेकर की अंतिम इच्छाएं
social media
नई दिल्ली:

Nana Patekar Last Wish: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी सादगी से जीवन जीने वाले एक्टर नाना पाटेकर ने आज दुनिया को अलविदा कर दिया.  नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर के सामने आते ही सिनेमा जगत के साथ ही उनके फैंस को भी हैरान कर दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. नाना पाटेकर एक ऐसे कलाकार थे जो हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ हो या फिर फिल्मी दुनिया की वो हमेशा बिना फिल्टर के रहते थे. सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे नाना पाटेकर हमेशा शोबिज से दूर रहे. 

अब जब वो हमारे बीच नहीं है, तो उनकी एक आखिरी इच्छा थी, जिसको उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. वो एक सीधी-सादी जिंदगी जीते आए हैं और उनको शोबिज पर ना भरोसा है और न ही पसंद है. इसके साथ ही नाना ने बताया कि न वो खुद गलतफहमी में रहते हैं और न किसी को रखते हैं. अपनी मौत को लेकर के नाना ने कहा था कि मुझे मृत्यु पर भरोसा है. मैंने अपने लिए 12 मन लकड़ियां रखी हुई हैं. उन्हीं लकड़ियों में मुझे जलाना. नाना ने आगे कहा कि मुझे गीली लकड़ी में मत जलाना. वरना इससे धुंआ होगा और लोगों की आंखों में आंसू आ जाएगा. इसके बाद उनकी आंखों से आंसू निकलने लगेंगे.

यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन? अपनों के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए दिग्गज बॉलीवुड एक्टर

मेरे लिए रोना नहीं

इसके साथ ही नाना पाटेकर ने कहा था कि मेरे जाने पर रोना मत. मैं नहीं चाहता कि कोई रोए. ना ही मेरी तस्वीर पर माला लगाना. मेरे माता-पिता, भाई-बहन सबका निधन हो चुका है. सिर्फ मैं ही जिंदा हूं. ऐसे में जब मैं मर जाऊंगा तो उनके पास दूसरी दुनिया में चला जाऊंगा. ऐसे में मेरे लिए रोने की जरूरत नहीं है. नाना पाटेकर हमेशा ही दूसरों की मदद करने वाले और खुद को चकाचौंध वाली दुनिया से दूर रहते थे. सादा जीवन, उच्च विचार के साथ ही वो अपनी जिंदगी जी रहे थे.

बता दें कि वो गोवा में अपने परिवार के साथ रहते थे. कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद परिवार के सदस्य उनको तुरंत अस्पताल ले गए. वहां इलाज के बावजूद कोई रिएक्शन ना होने पर डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट बाद उन्हें गुरुवार सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Last Rites, Nana Patekar Last Film, Ndtv Hindi, Ndtv Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com