विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2018

Puzzle Video: इरफान खान से पहेली सुलझाने के लिए इस हाउसवाइफ ने मांगी थी मदद, लेकिन कर बैठी इश्क

'हिंदी मीडियम' को दुनिया भर में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद इरफान खान अपनी अगली फिल्म के साथ दस्तक देने आ गए हैं. इरफान खान की हॉलीवुड मूवी 'Puzzle' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Puzzle Video: इरफान खान से पहेली सुलझाने के लिए इस हाउसवाइफ ने मांगी थी मदद, लेकिन कर बैठी इश्क
Puzzle Trailer: इरफान खान हैं लीड रोल में
  • हॉलीवुड फिल्म है Puzzle
  • 13 जुलाई को होगी रिलीज
  • हाउसवाइफ की कहानी है
नई दिल्ली: 'हिंदी मीडियम' को दुनिया भर में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद इरफान खान अपनी अगली फिल्म के साथ दस्तक देने आ गए हैं. इरफान खान की हॉलीवुड मूवी 'Puzzle' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इरफान खान मार्क टरटलटॉब्स की इस फिल्म में स्कॉटिश एक्ट्रेस केली मैक्डोनाल्ड के साथ नजर आएंगे. फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये फिल्म एक हाउसवाइफ की कहानी है और इसमें मिडलाइफ क्राइसिस ड्रामा दिख रहा है.

Viral Video: जाह्नवी कपूर को देख इस बच्चे ने किया सवाल, 'ये किसकी लड़की है?'



'टिप टिप बरसा पानी' पर सपना चौधरी और अर्शी खान ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

फिल्म की कहानी एग्नेस के ईर्दगिर्द घूम रही है जो एक हाउसवाइफ है जो अपने पति और बच्चों के साथ बहुत ही सिम्पल लाइफ जीती है. लेकिन जन्मदिन के दिन उसे एक अनोखा तोहफा मिलता है और उसके बाद उसकी जिंदगी ही बदल जाती है. यह एक पहेली होती है. इस तरह एग्नेस की लाइफ बदलने लगती है. इस पहले की सुलझाने के लिए वह चैंपियन पजलर इरफान से मिलती है और दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता जन्म लेता है.

आम्रपाली दुबे सनसनी फैलाने को तैयार, ईद पर सलमान खान को देंगी टक्कर

इरफान खान रिश्तों को लेकर अलग-अलग तरह की फिल्में कर रहे हैं और इससे पहले 'करीब करीब सिंगल' में भी पारवती और उनके बीच बहुत ही खूबसूरत रिश्ता दिखा था जबकि 'ब्लैकमेल' में उनका अपनी पत्नी के साथ रिश्ता थोड़ा उलझा हुआ था. एक्टिंग के माहिर इरफान खान फिल्म में कमाल लग रहे हैं. इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं, लेकिन उनके एक्टिंग के करिश्मे हमें लगातार देखने को मिल रहे हैं.  

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Medium, Puzzle, Irrfan Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com