विज्ञापन

युद्ध के मैदान से खतरनाक जंगलों तक नहीं छोड़ा साथ, 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर दिखेगी इंसान और कुत्ते की अनोखी दोस्ती

युद्ध के मैदान से खतरनाक जंगलों तक कायम रही इस शख्स और कुत्ते की दोस्ती, 25 सितंबर को रिलीज होगी बेजुबान की वफादारी की धांसू कहानी.

युद्ध के मैदान से खतरनाक जंगलों तक नहीं छोड़ा साथ, 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर दिखेगी इंसान और कुत्ते की अनोखी दोस्ती
25 सितंबर को आएगी वो फिल्म जिसमें दिखेगी कुत्ते और इंसान की कमाल दोस्ती
youtube
नई दिल्ली:

इंसान और कुत्ते के रिश्तों पर कई फिल्में बनी हैं. जिसमें तेरी मेहरबानियां से लेकर ओह माय डॉग जैसी फिल्मों के नाम शामिल है. हॉलीवुड भी कई दिल छू लेने वाली कहानियां पेश कर चुका है. हॉलीवुड से एक ऐसी ही फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसमें इंसान और कुत्ते के रिश्ते को दिखाने की कोशिश की गई है. पैरामाउंट पिक्चर्स की 'हार्ट ऑफ द बीस्ट' 25 सितंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी. ब्रैड पिट की यह सर्वाइवल थ्रिलर इंसान और कुत्ते के अनोखे रिश्ते को केंद्र में रखकर बनाई गई है. हाल ही में जारी फीचरट में ब्रैड पिट, निर्देशक डेविड आयर और जेके सिमन्स ने फिल्म के भावनात्मक पहलुओं पर खुलकर बात की.

यह भी पढ़ें: सितंबर 2026 में रिलीज होंगी हॉलीवुड की ये 5 फिल्में, पाचंवीं वाली होगी रीरिलीज, 2019 में कमा चुकी है 2,65,79,38,79,700 रुपये

ब्रैड पिट का किरदार और कुत्ते ओडिन से गहरा रिश्ता

फिल्म में ब्रैड पिट स्पेशल फोर्सेज के ऑफिसर जेम्स बेलमोंट का किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ उनका कॉम्बैट डॉग ओडिन है. एक विमान दुर्घटना के बाद दोनों अलास्का के जंगल में फंस जाते हैं. वहां उन्हें प्रकृति की चुनौतियों से जूझना पड़ता है. पिट कहते हैं कि स्क्रिप्ट पढ़ते ही वे बहुत प्रभावित हुए. इंसान और कुत्ते के बीच का यह रिश्ता अविश्वसनीय है. एक झलक देखने पर यह सर्वाइवल फिल्म लगती है, लेकिन असल में यह एक लव स्टोरी है. पिट ने कहा कि इस अनुभव ने उनके उस विश्वास को और मजबूत किया कि कुत्ते हमारे साथ वफादारी और बिना शर्त प्यार करते हैं. कुत्तों की वजह से हम दुनिया में कम अकेले महसूस करते हैं.

डेविड आयर के साथ दोबारा टीम

निर्देशक डेविड आयर के साथ पिट पहले 'फ्यूरी' में काम कर चुके हैं. आयर कहते हैं कि जेम्स और ओडिन एक-दूसरे को कभी नहीं छोड़ते। . एक-दूसरे के लिए पल भर में अपनी जान कुर्बान कर सकते हैं. फिल्म की कहानी कैमरून अलेक्जेंडर ने लिखी है. प्रोड्यूसर्स में ओलिविया हैमिल्टन, मार्टी बोवेन, डेविड आयर और खुद ब्रैड पिट शामिल हैं. पैरामाउंट पिक्चर्स ने इसे डोमेन एंटरटेनमेंट और गल्फस्ट्रीम पिक्चर्स के साथ मिलकर बनाया है.

जेके सिमन्स वॉटकिन्स का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये किरदार उनमें पूरी तरह से उतर गया. फिल्म में गहराई है. अन्ना लैम्बे भी कास्ट में हैं. फीचरट में फिल्मांकन के कुछ दृश्य भी दिखाए गए हैं, जो अलास्का के बर्फीले जंगल और कुत्ते-इंसान के रिश्ते को दिखाते हैं.

भारत में रिलीज और उम्मीदें

हार्ट ऑफ द बीस्ट 25 सितंबर 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बड़ी स्क्रीन पर अलास्का के कठिन माहौल और ओडिन के साथ पिट के परफॉर्मेंस को देखने का मौका मिलेगा. फिल्म उन दर्शकों को आकर्षित कर सकती है जो एक्शन के साथ-साथ भावनात्मक कहानियां पसंद करते हैं. ब्रैड पिट की स्टार पावर और आयर का निर्देशन इसे ऐसी फिल्म बना रहा है जिस पर नजरें रहेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heart Of The Beast, Hollywood, Brad Pitt, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com