विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2021

Box Office Collection Day 6 Spider-Man No Way Home: स्पाइडर-मैन का जादू बरकरार, कमाए इतने करोड़

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो मंगलवार को भी फिल्म का जलवा जारी है. जल्द ही फिल्म 150 करोड़ का अंकड़ा पर कर लेगी.

Box Office Collection Day 6 Spider-Man No Way Home: स्पाइडर-मैन का जादू बरकरार, कमाए इतने करोड़
Spider Man No Way Home मंगरवार को इतने करोड़ का किया बिजनेस
नई दिल्ली:

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने पहले चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. विदेशी सुपरहीरो देसी बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. फिल्म की दमदार शुरुआत ने फैंस के अंदर फिल्म को देखने का जोश जगा दिया है. इस फिल्म ने पांच दिनों में अपना तगड़ा बिजनेस बना लिया है. बता दें कि फिल्म ने सोमवार को 12 करोड़ा की कमाई की थी वहीं अब सभी का निहागें इस फिफ्म के छठे दिन के क्लेक्शन पर टिकी हैं. 

मंगलवार को इतना रहा अंकड़ा 
ब्लॉकबस्टर फिल्म  'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो मंगलवार को इस फिल्म ने तकरीबन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी की इस फिल्म ने टोटल 130 करोड़ का बिजनेस बना लिया है. वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अगले हफ्ते तक 150 करोड़ का अंकड़ा पार कर लेगी. बता दें कि 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को जॉन वाट्स ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं जबकि जेंडाया उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में हैं.

इस दिन इतनी रही कमाई 

  • गुरुवार - 32.67 रुपये
  • शुक्रवार - 20.37 करोड़ रुपये
  • शनिवार -  26.10 करोड़ रुपये
  • रविवार - 29.23 करोड़ रुपये
  • सोमवार - 12.10 करोड़ रुपये
  • सोमवार तक फिल्म की कमाई - 120.47 करोड़ रुपये

वहीं मंगलवार को 10 करोड़ रुपये कमा कर फिल्म अब तक 130.47 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.  

बाकी फिल्मों की इतनी थी कमाई 
बता दें कि 'स्पाइडर-मैन होमकमिंग' जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले हफ्ते 117 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम' ने 92 मिलियन डॉलर का बिजनेस बनाया था. इसी के साथ ही अब देखना ये होगा कि स्पाइडर मैन नो वे होम के पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना होने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man No Way Home, Spider Man No Way Home Box Office Collection Day 6, Box Office Collection Day 6 Spider Man No Way Home, Ox Office Collection Of Spider Man No Way Home, Tom Holland, Tom Holland Spiderman, Tom Holland Spiderman Far From Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com