विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2021

WWE: बियांका ब्लेयर का इस शख्स पर फूटा गुस्सा, चोटी से पीट-पीटकर किया रिंग से बाहर- देखें Video

WWE: बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेजिनल्ड (Reginald) को अपनी चोटी से पीटती हुई दिखाई दे रही हैं.

WWE: बियांका ब्लेयर का इस शख्स पर फूटा गुस्सा, चोटी से पीट-पीटकर किया रिंग से बाहर- देखें Video
बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने रेजिनल्ड (Reginald) को चोटी से पीट-पीटकर किया बाहर
  • बियांका ब्लेयर का रिंग में फूटा गुस्सा
  • रेजिनल्ड को पीट-पीटकर किया रिंग से बाहर
  • बियांका ब्लेयर का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की मशहूर महिला रेसलर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अपनी लंबी चोटी को लेकर काफी मशहूर हैं. वह रिंग में अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. बियांका ब्लेयर की चोटी इतनी लंबी है कि वह इस चोटी से ही रस्सी भी कूद सकती हैं. इतना ही नहीं, इस चोटी के जरिए ही वह किसी को पीट भी सकती हैं. इस बात का सुबूत उनके एक वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिसमें वह रेजिनल्ड को अपनी चोटी से पीटती हुई दिखाई दे रही हैं. चोटी से ही मार-मारकर वह रेजिनल्ड को रिंग से बाहर कर देती हैं. 

डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) का यह वीडियो बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी क 89 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि बियांका ब्लेयर, रिंग में शाशा बैंक (Shasha Bank) बात करती हुई नजर आ रही हैं. वह कहती हैं कि अगर वह शाशा को चुनती हैं तो... तभी रेजिनल्ड  (Reginald)भीच में आ जाते हैं और कहते हैं ब्लेयर अगर शाशा बैंक को चुनती हैं तो वह हार जाएंगी, जैसे कि उन्होंने कहा है. रेजिनल्ड की इस बात पर बियांका ब्लेयर को गुस्सा आ जाता है और वह अपनी चोटी से ही रेजिनल्ड पर वार करती हैं. वह अपनी चोटी से ही पीट-पीटकर रेजिनल्ड को रिंग से बाहर निकाल देती हैं. 

बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "यहां देखो रेजिनल्ड (Reginald), अपने काम से काम रखो, क्योंकि मेरे पास खुद का निर्णय है." वीडियो में नजर आ रहा है कि बियांका ब्लेयर, रेजिनल्ड को पीटते हुए चिल्लाती हैं कि चले जाओ यहां से. वहीं, रेजिनल्ड भी बियांका की चोटी के वार से कराह उठते हैं. बियांका ब्लेयर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही बियांका ब्लेयर की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bianca Belair, Bianca Belair Video, Bianca Belair Whipping Reginald With Her Hair, Bianca Belair Beats Reginal With Her Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com