विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

इस एक्ट्रेस के हाथ पर मुर्गी ने मारी ऐसी चोंच, बदल गई पूरी तस्वीर- देखें Video

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चेस्टन (Jessica Chastain) अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मजेदार वीडियो शेयर करने के लिए पहचानी जाती हैं.

इस एक्ट्रेस के हाथ पर मुर्गी ने मारी ऐसी चोंच, बदल गई पूरी तस्वीर- देखें Video
जेसिका चेस्टन (Jessica Chastain) ने शेयर किया फनी वीडियो
नई दिल्ली:

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चेस्टन (Jessica Chastain) अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मजेदार वीडियो शेयर करने के लिए पहचानी जाती हैं. 'जीरो डार्क थर्टी (Zero Dark Thirty)' फेम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जेसिका चेस्टन मुर्गियों के साथ खेलती नजर आ रही हैं. लेकिन तभी एक मुर्गी उनके हाथ पर चोंच मारती है तो कुछ ऐसा होता है कि सब हैरान रह जाते हैं. मुर्गी के चोंच मारते ही जेसिका चेस्टन खुद भी मुर्गा बन जाती हैं. जेसिका चेस्टन के इस वीडियो को उनके फैन्स पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. इस तरह जेसिका ने एक फनी वीडिओ शेयर किया है. 

हॉलीवुड (Hollywood) एक्ट्रेस जेसिका चेस्टन (Jessica Chastain) फेमिनिस्ट थीम की फिल्मों में किरदार निभाने के लिए पहचानी जाती हैं. जेसिका ने 2004 में करियर शुरू किया था और उन्होंने पहली फिल्म 'जोलीन' 2008 में की थी. लेकिन 'द हेल्प' फिल्म से उन्हें लोकप्रियता मिली और ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला. हालांकि वह ऑस्कर पुरस्कार नहीं जीत सकीं. जेसिका चेस्टन की लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो इनमें 'इंटरस्टेलर (2014)', 'द मार्शन (2015)' और 'इट चैप्टर टू (2019)' के नाम प्रमुखता से आते हैं. जेसिका की 'एवा (AVA)' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. जेसिका चेस्टन की आने वाली फिल्मों में 'द 355'. 'द आईज ऑफ टैमी फे' और 'द फॉरगिवन' शामिल है. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jessica Chastain, Jessica Chastain Video, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com