विज्ञापन

2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखने में लगे 20 साल, ऑस्कर में मिले 13 नॉमिनेशन, बॉक्स ऑफिस पर वसूले 1750 करोड़ 

ऑस्कर में 13 नामांकन हासिल करने वाली फिल्म  वन बैटल आफ्टर अनदर की स्क्रिप्ट को लिखने में 20 साल का वक्त लगा था, जिसके बाद यह बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई. 

2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखने में लगे 20 साल, ऑस्कर में मिले 13 नॉमिनेशन, बॉक्स ऑफिस पर वसूले 1750 करोड़ 
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म को मत करना मिस
नई दिल्ली:

ऑस्कर में फिल्म पहुंचना आसान नहीं है. वहीं जब एक से ज्यादा नॉमिनेशन मिले तो यह किसी करिश्मा से कम नहीं है. ऐसा ही कुछ इस फिल्म के साथ है, जिसे 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में 13 नामिनेशन मिले हैं, जिसमें  बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर  शामिल हैं. हम बात कर रहे हैं, 
पॉल थॉमस एंडरसन निर्देशित फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर की, जो एक ब्लैक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म थॉमस पिंचन के उपन्यास ‘विनलैंड' से प्रेरित है और काउंटरकल्चर, राजनीतिक थ्रिलर और फैमिली ड्रामा का मिक्स है. फिल्म में पॉपुलर सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो हैं. 

वन बैटल आफ्टर अनदर की कहानी

फिल्म की कहानी एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब (लियोनार्डो डिकैप्रियो) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी विला (चेज इन्फिनिटी) के साथ ऑफ-ग्रिड जिंदगी बिता रहा है. लेकिन 16 साल बाद बॉब का पुराना दुश्मन (शॉन पेन) लौटता है और उसकी बेटी गायब हो जाती है, तो बॉब को अपने अतीत का सामना करना पड़ता है. फिल्म में बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और टेयाना टेलर जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं. 2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी देखने को मिलती है. 

ये भी पढ़ें- हाउस मेड का बेटा, जो था बैकग्राउंड डांसर, टूटे पैर से दिया ऑडिशन, 31 की उम्र में कहलाते हैं वर्सेटाइल एक्टर

फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में लगे 20 साल

फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में उन्हें 20 साल लगे. यह उनकी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना में से एक है, जिसमें उन्होंने पहले कभी न देखे गए स्तर पर काम किया. एंडरसन की पिछली फिल्में जैसे ‘देयर विल बी ब्लड' और ‘लिकोरिस पिज्जा' की तुलना में यह उनकी सबसे महंगी और कमर्शियल सफल फिल्म साबित हुई है.

वन बैटल आफ्टर अनदर का बजट और कलेक्शन

जैसा कि कहा गया है कि पॉल थॉमस एंडरसन की सबसे महंगी फिल्मों में से एक वन बैटल अनदर है. उसके मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन बजट 130-175 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1100-1500 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है.  रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड में अमेरिका में 22.4 मिलियन डॉलर और ग्लोबली 48.5 मिलियन डॉलर कमाई फिल्म ने हासिल की, जिसके बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 207-208 मिलियन डॉलर (लगभग 1700-1750 करोड़ रुपये) रहा, जिसमें अमेरिका में करीब 72 मिलियन और इंटरनेशनल में 135-136 मिलियन डॉलर शामिल हैं. यह एंडरसन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है. 

ये भी पढ़ें- OTT पर देखना ना भूलें ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन हासिल करने वाली ये हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर वसूले थे 3255 करोड

वन बैटल आफ्टर अनदर की ओटीटी रिलीज

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म को गोल्डन ग्लोब्स में 4 जीत (बेस्ट मोशन पिक्चर - म्यूजिकल या कॉमेडी सहित), क्रिटिक्स चॉइस में 3 अवॉर्ड्स और BAFTA में 14 नामांकन मिल चुके हैं. जबकि लंदन क्रिटिक्स सर्कल में भी यह बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले समेत कई कैटेगरी में जीत चुकी है. इसके चलते अगर आप भी ओटीटी पर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो भारत में OTT पर फिल्म अब उपलब्ध है. दरअसल, प्राइम वीडियो पर इसे रेंटल के लिए लगभग 499 रुपये में देखा जा सकता है. इसके अलावा Apple TV और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी डिजिटल रेंट या खरीद के ऑप्शन मौजूद है. इतना ही नहीं HBO Max पर यह स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, लेकिन भारत में मुख्य रूप से Prime Video के जरिए एक्सेस किया जा रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com