विज्ञापन
This Article is From May 05, 2017

'ट्विस्टेड': फीमेल को-स्टार के साथ लिप-लॉक करती दिखीं टीवी की बहू निया शर्मा!

निया शर्मा एक बार‍ फिर से सुर्खियों में हैं. एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब पा चुकी निया ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके प्रशंसक हैरान हो गए हैं...

'ट्विस्टेड': फीमेल को-स्टार के साथ लिप-लॉक करती दिखीं टीवी की बहू निया शर्मा!
निया शर्मा एक बार‍ फिर से सुर्खियों में हैं. एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब पा चुकी निया ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके प्रशंसक हैरान हो गए हैं. बता दें कि विक्रम भट्ट की नई वेब सीरिज 'ट्विस्टेड' में निया शर्मा ने बेहद बोल्ड सीन किए हैं. इसमें वे अपनी फीमेल को-स्टार के साथ लिप-लॉक करती हुई दिखी हैं. 

निया शर्मा टीवी कलाकारों की उस श्रेणी में आ गई हैं, जो नियमों और पुरानी चली आ रही रिवाजों को तोड़ने का काम करते हैं. टीवी पर पहले एक आम कलाकार से एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी वुमन बनने वाली टीवी की इस बहू ने कई हदों को तोड़ा है. 

इस बेब सीरिज में वे आलिया नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. यह एक मर्डर मिस्ट्री है. जिसमें नमित खन्ना को उनसे प्यार हो जाता है. इस वेब सीरिज का एक ट्रेलर इस समय वायरल हो गया है. जिसमें वह अपनी को-स्टार ईशा शर्मा के साथ लिप-लॉक करती नजर आ रही हैं. 

इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि वेब सीरिज में डॉक्टर जारा खान का किरदार निभा रही ईशा शर्मा उनकी दोस्त हैं. ट्रेलर के अंत तक आते-आते दोनों के बीच लिप-लॉक और कुछ देर तक बेहद करीबी पलों के सीन दिखाए गए हैं. 

वेब सीरिज के इस एपिसोड का नाम है ‘आईज ऑन देम’. इस तरह के किरदार को निभाने पर निया शर्मा का कहना है कि वे अपने करियर में कुछ डिफ्रेंट करना चाहती थीं. निया के मुताबिक यह स्क्रिप्ट की डिमांड थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisted, Nia Sharma, Nia Sharma Bold Roles, Nia Sharma Twisted, Nia Sharma Web Series, Nia Sharma Tv Shows, Nia Sharma Vikram Bhatt, Nia Sharma Lip Lock, Isha Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com