शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ.
- शाहरुख खान ने कहा है कि वह टाइगर से एक्शन सीखना चाहते हैं
- टाइगर ने कहा, शाहरुख सर को कुछ सीखने की जरूरत नहीं
- टाइगर अपनी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के प्रचार में लगे हैं
नई दिल्ली:
शाहरुख खान वैसे तो रोमांस के 'बादशाह' कहे जाते हैं लेकिन कुछ ऐसा है जो उन्हें लगता है कि उन्हें एक्टर टाइगर श्रॉफ से सीखना चाहिए. दरअसल हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा था कि वह टाइगर श्रॉफ से एक्शन सीखना चाहते हैं. लेकिन टाइगर श्रॉफ ने ऐसा करने से मना कर दिया है. नहीं, टाइगर ने ऐसा गुस्से में नहीं किया बल्कि उन्हें लगात है कि किंग खान को उनसे कुछ भी सीखने की जरूरत ही नहीं है... टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उन्हें किसी से प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नहीं.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार टाइगर से शाहरुख की इस इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या यह सही है? मैं खुद शाहरुख सर का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं सोचता हूं कि उन्हें किसी से प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं.' बता दें कि टाइगर इन दिनों अपनी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के प्रचार में लगे हैं. इस फिल्म में टाइगर के साथ नई एक्ट्रेस निधि अग्रवाल नजर आने वाली हैं. अभी तक अपनी एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में डांस करते नजर आएंगे.
कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल
टाइगर ने शाहरुख खान के एक्शन सीखने की बात पर कहा, 'अगर वह एक्शन करना शुरू कर देंगे तो हम जैसे कलाकार क्या करेंगे? शाहरुख सर एक्शन जानते हैं. वह अपने आप में बहुत अच्छे हैं, मैंने उन्हें देखा है. वह बहुत ऊर्जावान हैं.' गुरुवार को टाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल के साथ इस फिल्म का प्रचार कने कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे. यहां सवालों के जवाब में टाइगर ने यह बातें कहीं. बता दें कि डांस और एक्शन से भरपूर फिल्म 'मुन्ना माइकल' में टाइगर एक डांसर की भूमिका में दिखाई देंगे, जो पॉप संगीत के दिग्गज रहे दिवंगत माइकल जैक्शन का बड़ा फैन है.
कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'मुन्ना माइकल' की टीम
शब्बीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हो रही है. एरोज इंटरनेशनल और विकी (विक्रम) रजनी द्वारा निर्मित एक्शन-संगीत से भरपूर इस मनोरंजक फिल्म से निधि अग्रवाल अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में हैं. टाइगर ने कहा कि माइकल जैक्शन और शब्बीर खान ने उन्हें यह फिल्म करने के लिए प्रेरित किया. टाइगर ने कहा, 'हीरोपंती' और 'बागी' के बाद शब्बीर सर के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है. इसलिए वह मेरे लिए परिवार की तरह बन गए हैं. इसके अलावा, माइकल जैक्शन हमारा फिल्म का महत्वपूर्ण केंद्र हैं. इस फिल्म के जरिए हम उन्हें छोटी सी श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं.'
बता दें कि टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 2' में उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी नजर आने वाली हैं.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

लेखक के बारे में
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shahrukh Khan, Tiger Shroff, Munna Michael