श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी 'आशिक़ी 2' में पसंद की गई थी
मुंबई:
सुपरहिट फिल्म 'आशिक़ी 2' की जोड़ी एक बार फिर परदे पर साथ आ सकती है। ख़बर है निर्देशक शाद अली की अगली फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नज़र आ सकते हैं।
फिल्म 'आशिक़ी 2' से पहले श्रद्धा और आदित्य ने कुछ फिल्में अलग अलग की थीं लेकिन फिल्म की सफ़लता के बाद न सिर्फ़ ये जोड़ी हिट हुई बल्कि इन दोनों कलाकारों को स्टार का दर्जा भी मिल गया। ऐसे में शाद अली ने अपनी फ़िल्म में इस जोड़ी को रिपीट करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि शाद ने दोनों कलाकारों को अपनी कहानी सुना दी है और अब इनकी रज़ामंदी का इंतज़ार है।
मणिरत्नम की फिल्म का रिमेक
शाद की इस फिल्म को निर्देशक मणि रत्नम की फ़िल्म 'ओके कणमणी' का रिमेक बताया जा रहा है।
इससे पहले शाद अली की पिछली फ़िल्म 'किल दिल' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद शाद अपनी नई फ़िल्म के लिए और भी सितारों का दरवाज़ा खटखटा चुके हैं। खबरों के मुताबिक शाद अपनी इस फ़िल्म को वरुण धवन और अलिया के साथ बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
इसके बाद शाद चाहते थे की आदित्य रॉय कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी बने लेकिन यहां पर भी बात नहीं बन पाई। अब शाद ने आदित्य और श्रद्धा के साथ इस फ़िल्म को बनाने की योजना बनाई है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा और आदित्या- श्रद्धा तैयार हो गए तो ये जोड़ी दोबारा परदे पर नज़र आ सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आशिक़ी 2, श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शाद अली, सोनाक्षी सिन्हा, ओके कणमई, Aashiquee 2, Shraddha Kapoor, Aditya Roy Kapoor, Saad Ali, Sonakshi Sinha, Ok Kanmani