विज्ञापन
This Article is From May 02, 2017

नीरजा के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिलने पर काफी खुश हैं सोनम कपूर

नीरजा के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिलने पर काफी खुश हैं सोनम कपूर
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'नीरजा' के लिए स्पेशल मेंशन प्राप्त कर चुकीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि यह सम्मान उन्हें विषय आधारित फिल्मों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. सोनम ने फोन पर आईएएनएस द्वारा यह पूछे जाने पर कि यह सम्मान मिलने पर कैसा महसूस हो रहा है? उन्होंने कहा, 'अद्भुत महसूस हो रहा है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी.' यह पूछे जाने पर कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने उनके लिए विषय आधारित फिल्मों के रास्ते खोल दिए हैं? इस पर सोनम ने कहा, 'मुझे लगता है, मैं कुछ सालों से विषय-आधारित फिल्मों पर काम कर रही हूं, लेकिन जाहिर है कि राष्ट्रीय पुरस्कार से हौसला बढ़ा है.'

31 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत जरूरी है. वह बुधवार को राजधानी में यह पुरस्कार हासिल करेंगी. सोनम अपने पिता और अभिनेता अनिल कपूर और मां सुनीता के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी. उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता साथ आ रहे हैं. मुझे लगता है कि वे ज्यादा उत्साहित हैं और मैं राम (निर्देशन राम माधवानी) के लिए अधिक उत्साहित हूं, क्योंकि राम चाहते हैं कि मुझे यह पुरस्कार मिले और माता-पिता को मुझ पर गर्व हो.'

सोनम कपूर ने इन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों की घोषणा पर, एक्‍टर अक्षय कुमार के साथ अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया था. सोनम कपूर ने इस फिल्‍म में नीरजा भनौंट का किरदार निभाया था जिसके लिए उनकी काफी सराहना हुई थी. सोनम और अक्षय कुमार, दोनों ही अगली फिल्‍म 'पेडमैन' की शूटिंग कर रहे हैं. इससे पहले यह दोनों फिल्‍म 'थैंक्‍यू' में नजर आ चुके हैं.

(इनपुट आईएएनएस से भी )
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, National Film Award, Sonam Kapoor As Neerja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com