विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2017

जल्द ही कश्मीर में फिल्म 'ऐयारी' की शूटिंग शुरू करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

शनिवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा 'जीक्यू अवॉर्ड समारोह' में शामिल हुए. यहां उन्होंने अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान को सबसे ज्यादा स्टाइलिश शख्सियत और सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा स्टाइलिश महिलाएं बताया.

जल्द ही कश्मीर में फिल्म 'ऐयारी' की शूटिंग शुरू करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • 'जीक्यू अवॉर्ड समारोह' का हिस्सा बने सिद्धार्थ मल्होत्रा.
  • जल्द ही कश्मीर में 'ऐयारी' की शूटिंग करेंगे अभिनेता.
  • अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान को सबसे ज्यादा स्टाइलिश मानते हैं
नई दिल्ली: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'इत्तेफाक' की रीमेक की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही वह फिल्म 'ऐयारी' की शूटिंग कश्मीर में करना शुरू कर देंगे. शनिवार रात आयोजित जीक्यू अवार्ड समारोह का हिस्सा बने पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस दौरान कहा, "मैंने बस 'इत्तेफाक' की शूटिंग खत्म ही की है. मैं अब जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म 'ऐयारी' की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं. मैं कश्मीर में इसकी शूटिंग करूंगा. मैं अपनी भूमिका की तैयारी कर रहा हूं और शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं." बता दें, फिल्म 'ऐयारी' का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे. फिल्म में मनोज बाजपेयी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. 

स्टाइल और फैशन के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर सिद्धार्थ ने कहा, "स्टाइल कुछ ऐसा होता है, जो आपके पास है, जबकि फैशन को आप खरीदते हैं, इसलिए मैं कई चीजों में विश्वास करता हूं, जो हर दिन बदलते रहते हैं."

देखें, जीक्यू इवेंट में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीरें...
 

 

 

सिद्धार्थ ने जीक्यू के इवेंट में अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान को सबसे ज्यादा स्टाइलिश शख्सियत और सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा स्टाइलिश महिलाएं बताया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Ittefaq, Sidharth Malhotra Ittefaq Remake, Aiyaary, Sidharth Malhotra Aiyaary, Gq Best Dressed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com